21.3 C
Madhya Pradesh
September 25, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पति ने पत्नी का मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटा, फिर खुद लगाई फांसी, सामने आई ये वजह

इंदौर में रंगपंचमी के दिन एक पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इंदौर में मंगलवार को जहां एक ओर रंगपंचमी की धूम मची थी, वहीं दूसरी ओर इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. यहां एक ठेकेदार ने मोबाइल चार्जर की केबल से पहले तो अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

पुलिस के मुताबिक, रंगपंचमी के दिन बच्चों के घर से बाहर निकलते ही ठेकेदार ने ये कदम उठाया. पति को पत्नी के चरित्र पर शंका थी, इस वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. वहीं पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है, ”पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर रहा हूं.” फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

दरअसल, रंजीत एक कंट्रक्शन ठेकेदार थे. रंजीत ने अपनी ही पत्नी संतोषी बाई की चार्जर की केबल से गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के वक्त दोनों ही मृतकों के मासूम बच्चे सौरभ (14) और बेटी निधि (10) रंगपंचमी पर घर के बाहर होली खेल रहे थे. बच्चों ने अंदर आकर देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी. 

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Related posts

बघवार ब्रिज सुधार के लिए 10 दिवस के लिए आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

MP SIDHI NEWS TEAM

काले कृषि कानूनों के परिणाम देश में दिखने लगे, कांट्रेक्ट फार्मिंग के नाम पर किसानों से करोड़ों की ठगी-अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर पकड़ाया बड़ा सेक्स रैकेट, हैदराबाद से आई थीं लड़कियां, 10 हिरासत में

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!