
सिंगरौली-बरगवां । पुलिस को बीते दिनांक 20.03.2022 को ग्राम गिधेर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिधेर में सुखमन्ती अगरिया नाम की महिला जो विधवा है, तथा घर में अकेले रहती थी, उसकी खून से लथपथ लाश पडी है, जिसकी जानकारी बरवाँ पुलिस को मिली और पुलिस तत्काल मौके पर पहुचकर मृतिका का शव कब्जे मे लेकर पंचायतनामा कार्यवाही कर फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी कराई गई, शव पंचायतनामा एवं पी0एम0 रिपोर्ट मे मृतिका सुखमन्ती अगरिया उम्र 65 वर्ष का अज्ञात आरोपियान कठोर वस्तु से सिर मे मारकर एवं गला दबाने से हत्या करना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 203/2022 धारा 302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखविर से सूचना मिली कि राजकुमार अगरिया पिता छोटकू अगरिया उम्र 19 वर्ष निवासी गिधेर थाना बरगवां एक विधि विरूद्व किशोर के साथ घटना दिनांक 19.03.2022 के रात्रि मे संदिग्ध अवस्था मे देखे गये थे, जिसके आधार पर उक्त के विरूद्व मृतिका के हत्या की शंका होने पर आरोपी राजकुमार अगरिया से सख्ती से पूछतांछ की गई जो बताया कि मृतिका सुखमन्ती अगरिया इसकी बुआ लगती थी, तथा इस पर गल्ला चोरी करने का शक करती थी, जिससे आये दिन उसी शंकावश इसके साथ गाली गलौज करती थी, दिनांक 17.03.2022 को भी इसके साथ गाली गलौज की थी,
इसी बात की रंजिश को लेकर आरोपी राजकुमार अगरिया पने नाबालिग साथी के साथ मिलकर मृतिका के घर मे रात के करीबन 09.00 बजे सुनसान समय मे घुसकर मृतिका के आंगन मे पडे मूसर से मृतिका के सिर मे पीछे तरफ मार दिया था, जिससे मृतिका वहीं पर गिर गयी थी, मृतिका के गिर जाने पर आरोपी राजकुमार द्वारा अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर डण्डे से गला दबा दिया था, मृतिका के बेहोश हो जाने पर आरोपी राजकुमार मृतिका के छाती पर चढकर कचर दिया था, जिससे मृतिका की मृत्यु हो गई थी।
उक्त घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई थी, जिसको बरगवां पुलिस ने महज 48 घंटे में ही आरोपी एवं उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर जे/आर पर भेज दिया गया।
