29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशरोजगार समाचार

विद्युत कंपनियों में जूनियर इंजीनियर के पद पर 900 कर्मचारियों की की जाएगी भर्ती

प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने यह जानकारी दी कि विद्युत कंपनियों में जूनियर इंजीनियर के पद पर 900 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी और जल्द ही विभाग इसके लिए विज्ञापन भी जारी करेगा।  असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती गेट के स्कोर पर आधारित होगी, जिस दौरान किसी प्रकार का इंटरव्यू आयोजित नहीं  किया जाएगा। सभी विद्युत घरों  की समीक्षा भी की गई और सुविधाओं को सही करने के निर्देश भी दिए गए। असिस्टेंट इंजीनियर के खाली पदों पर समय – सीमा में भरने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे जल्द ही इस पद पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

बरसात में बिजली के उत्पादन के लिए कोयले की कमी ना हो इसे सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो चुकी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पावर जेनरेटिंग कंपनी के कामों की समीक्षा के दौरान कहा कि जो की तैयारियां इस मामले में हो रही है उसकी रिपोर्ट हर 15 दिन में दी जाए। बिजली उत्पादन को सही करने के लिए सभी विद्युत घरों की में एक सही कार्य योजनाएं भी बनाने के भी निर्देश जारी किए हैं। थर्मल विद्युत और जल विद्युत घरों  के वार्षिक रख -रखाव को अच्छे से करवाने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।

Related posts

संभागीय कमिश्नर कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाएँ : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

गांजा की तस्करी:ओडिशा से रीवा आ रही गांजे की खेप पकड़ाई, तलाशी में निकला 2.25 करोड़ का गांजा

MP SIDHI NEWS TEAM

चुरहट विधानसभा भाजपा में कार्यकर्ताओं का पार्टी से स्तीफा का दौर जारी,भाजपा अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा चुरहट मंडल अध्यक्ष पार्टी से का स्तीफा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!