29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

चुनाव में विजय श्री का भाजपाइयो ने जमकर मनाया जश्न

सीधी । पांच राज्यों के निर्वाचन के परिणाम आते ही पूरे देश के साथ साथ जिले के लाखों कार्यकर्ताओ ने अपनी-अपनी तरह से खुशियों मनाई । किसी ने मिठाईयाँ बाॅटी, तो किसी ने शानदार आतिशबाजी की।भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली और दिवाली साथ मना रहें है । चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बन रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व की शानदार टीम जीत हैं।

इस हर्ष के अवसर पर आज अपरान्ह 4 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा की विशेष उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय पर मिष्ठान वितरण, गाजे बाजे के साथ शानदार आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई ।

डबल इंजन की सरकार से आत्म निर्भर भारत मिशन को मिलेंगी गति -इन्द्र शरण

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने चुनावों में शानदार विजय श्री प्रदान करने के लिए पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ जनता जनार्दन का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें बधाइयां दी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने चार राज्यों में भाजपा की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार ज्ञापित किया और कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। यह जीत आने वाले भारत की नई दिशा और दशा का निर्णय करेगी । साथ ही डबल इंजन की सरकार से आत्म निर्भर भारत मिशन और आगें बढेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की जीत – डा राजेश

वही उत्तर प्रदेश की प्रयागराज क्षेत्र के चुनाव का संचालन देख रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में भारी विजय की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनता जनार्दन की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रीयो के कार्यक्रमों एवं नीतियों की जीत है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। मुझे खुशी है कि हमारे निर्वाचन क्षेत्र में भी भाजपा को विजयश्री प्राप्त हुई है। मैं सभी जनता का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

जम कर नाचे कार्यकर्ता

पार्टी कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी, निशा सिंह चौहान, अनु पांडे, उमा तिवारी, पूजा जायसवाल व अन्य पदाधिकारियों ने जीत की खुशी में इतने आनंदित दिखे कि उन्होंने बैंड बाजे की आवाज में जमकर नृत्य किए। जिसका कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर भारत माता की जय, मोदी योगी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए और अपनी खुशियों का इजहार किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष ओं में अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, बद्री मिश्रा, संजय सिंह चौहान, अंजू केसरी, डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, नीलम पांडे, सुरेंद्र मणि दुबे, पुनीत नारायण शुक्ला, दिलीप सिंह चौहान, राकेश मौर्य, कृष्णलाल परासी, सूर्य प्रताप सिंह, विक्रांत सोनी, मोहम्मद कलाम, पंकज पांडे, संदीप द्विवेदी, संजय सोनी, पुष्पराज सिंह चौहान, मुगलेश जयसवाल, नरेंद्र गौतम, शुभम जयसवाल, निशा सिंह चौहान, महिमा तिवारी, मीनाक्षी मिश्रा, मनोज तिवारी, जीतेन्द्र सिंह परिहार, आशीष चौबे, कौशलेंद्र सिंह, सुरेश केवट, सविता मौर्य, तीरथ प्रसाद पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सीधी, शहडोल एवं अनूपपुर में बिना वैक्सीनेशन के दुकान नहीं खोल सकेंगे व्यापारी, कोविड प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायत चुनाव : सीएम शिवराज ने विदेश यात्रा को किया निरस्त, दायर करेंगे रिव्यू पिटिशन, OBC आरक्षण पर बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मंत्री के घर पर महिला मित्र ने की खुदकुशी,सुसाइड नोट में लिखा- तुम गुस्से में बहुत तेज हो,अब सहन नहीं होता,महिला ने खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!