29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरे

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अफसरों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। दरअसल दमोह जिले में यह कार्रवाई की गई है। जहां तेंदूखेड़ा तहसील मुख्यालय के विकास खंड शिक्षा अधिकारी  ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सेवानिवृत्त शिक्षक से GPF की राशि निकलवाने के एवज में की गई है। जहां लोकायुक्त पुलिस द्वारा एक्शन लिया गया है।

इस मामले में लोकायुक्त निरीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि दमोह जिले की तेंदूखेड़ा में 1 रिश्वतखोर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दमोह जिले की तेंदूखेड़ा में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी गणपत प्रसाद द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक रामदयाल से अर्जित अवकाश एवं जीपीएस की राशि के भुगतान के एवज में ₹10000 की मांग की गई है।

जिसके बाद इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर कार्यालय में की गई थी जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव द्वारा मामले की जांच की गई। वहीं मामले की तथ्य को सही पाते हुए कार्रवाई की गई है। जैसे ही सेवानिर्वित निरीक्षक द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत की राशि दी जा रही थी, वैसे ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

सबरजीत मोखा के बाद अब पत्नी व मैनेजर गिरफ्तार,सहयोग न करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप,बेटा अभी भी फरार

MP SIDHI NEWS TEAM

लोकायुक्त टीम ने 6 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गोविंदगढ़ थाना प्रभारी व दो अन्य पुलिसकर्मी को

MP SIDHI NEWS TEAM

23 जिंदा लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजना से निकाले पैसे, सरकार ने दिए जांच के आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!