29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान- कॉलेज के लिए जारी होगी राशि, फिर से शुरू होंगी ये योजनाएं

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम शिवराज ने ऐलान किया है कि  मुख्यमंत्री कन्या विवाह और तीर्थ-दर्शन योजना पुनः शुरू की जायेगी। श्योपुर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिये बजट में प्रावधान किया गया है।कराहल और ढोढर में कॉलेज निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई जायेगी। मूझंरी डैम निर्माण की स्वीकृति देकर बजट प्रावधान किया गया है।विजयपुर क्षेत्र के चेटीखेड़ा डैम के निर्माण की स्वीकृति एक माह के अन्दर जारी कर दी जायेगी।गसवानी के 14 वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने की कार्यवाही की जायेगी।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने यह बातें शनिवार को श्योपुर जिले के जनजातीय विकासखण्ड कराहल में प्रधानमंत्री आवास योजना में “सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट” का शुभारंभ के दौरान कहीं। इस प्रोजेक्ट में सहरिया समाज के 19 हज़ार 166 हितग्राहियों को 260 करोड़ रूपये के आवास स्वीकृत हुए हैं।वही कराहल में सहरिया विशेष प्रोजेक्ट के शुभारंभ और 150 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान और माताओं-बहनों की सरकार है, जब तक इन सभी का उत्थान नहीं हो जाता, तब तक मैं शांत नहीं बैठूंगा। सरकार का संकल्प है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले। इसके लिये बजट में प्रावधान भी किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में बनने वाले आवासों के लिये सीमेंट एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था एकसाथ की जाये, जिससे हितग्राही को कम दरों पर सामग्री मिल सके और उन्हें भटकना भी न पड़े। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर को व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। जो स्व-सहायता समूह ईंट निर्माण कर रहे हैं, उनसे ईंट खरीदी जाये, जिससे समूहों को भी लाभ मिले। इस कार्य में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयारियाँ जारी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

लगभग 1 करोड़ 21 लाख 40 हजार रूपए कीमती 12 क्विंटल 14 किलो गांजे के साथ 25 लाख रुपए कीमती ट्रक कुल 1करोड़ 46लाख 40 हजार रुपए का माशरुका किया गया जप्त

MP SIDHI NEWS TEAM

रैली निकालने को लेकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!