मध्यप्रदेश में जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2020 के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है, मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड परीक्षा 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2020 को आयोजित की गई थी जहां इस परीक्षा के जरिए जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के 228 से अधिक पद भरे जाने हैं। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें चेक-
परीक्षा रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले peb.mp.gov की वेबसाइट पर जाएं।
• First phase result, jail department prahari recruitment Test 2020 पर क्लिक करें
• नए पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर यह रोल नंबर सहित जन्मतिथि डालें।
. जिसके बाद व्यवसायिक परीक्षा मंडल जेल प्रहरी परीक्षा 2020 ओपन हो जाएगा।
यहां करें क्लिक-
http://peb.mp.gov.in/results/RESULT_20/JAIL_RES20/default_Results.htm
फेज 1 में सफल हुए परीक्षार्थी को फैज टू परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। वही फेज 2 के अभ्यर्थियों की फिजिकल टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देने होंगे। इस मामले में व्यवसायिक परीक्षा मंडल का कहना है कि भर्ती के अगले अगला फेज फिजिकल टेस्ट (Physical test) की तिथि और स्थान जल्दी घोषित किए जाएंगे।
