21.3 C
Madhya Pradesh
September 25, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में खेती को बनाएंगे फायदे का धंधा -पटेरिया 

 

भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

सीधी । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कामकाजी जिला बैठक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवनींद्र पटेरिया के मुख्य आतिथ्य, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद्म सिंह, जिला प्रभारी मुद्रिका तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य एवं मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राजमणि साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री पटेरिया ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना की शानदार सफलता के पश्चात सभी कार्यकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष में समर्पण निधि में जुटे हुए हैं। भाजपा किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हम खेती को लाभ का धंधा बनाते हुए किसानों की आय को दुगना करेंगे। 

भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद्म सिंह ने किसान मोर्चा का आह्वान किया कि भारत कृषि प्रधान देश होने के कारण हमें प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रोत्साहन हेतु कार्य करना चाहिए। रासायनिक खेती जहां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है वही धरती माता के लिए भी खतरनाक है। अध्यक्षीय उद्बोधन में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजमणि साहू ने समर्पण निधि, बूथ विस्तारक एवं संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एवं गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी रखी और कहा कि किसान मोर्चा किसानों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है । वही किसान मोर्चा के  संगठन जिला प्रभारी मुद्रिका तिवारी ने भी कार्य समिति का मार्गदर्शन किया।

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप द्विवेदी एवं आभार प्रदर्शन मोर्चे के जिला महामंत्री अजीत सिंह चंदेल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पराज सिंह चंदेल, मनोज मिश्रा, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश, अमरनाथ तिवारी, डॉक्टर सत्येंद्र उपाध्याय, प्रदीप पटेल, सुरेश केवट, मनोज तिवारी, राज करण सिंह, पुष्पेन्द्र मिश्रा, जगत बहादुर सिंह, प्रतिपाल सिंह, नरेंद्र गौतम, रामसुंदर जयसवाल, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, अंजनी सिंह, पुष्पेंद्र कुमार पांडे, राम प्रकाश पटेल सहित जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा शानदार स्वागत किया गया।

Related posts

गल्ला चोरी के शक के वजह से बुआ करती थी गाली-गलौच तो भतीजे कर दिया विधवा बुआ की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

नशे के खिलाफ सिमरिया पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही : अवैध नशीली कफ सिरप का परिवहन व विक्रय करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

रैगांव में कांग्रेस की जीत मतदाताओं के संकल्प की जीत है,अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी लोग भाजपा को समझ गये हैं और उससे भारी नाराज हैं -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!