24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

PF पर मिलेगा 40 साल में सबसे कम ब्याज,6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका

पीएफ खाते (PF Deposit) में जमा पैसे पर मिलने वाला ब्याज घटा दिया गया है. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ (EPFO) के पास जमा फंड पर मिलने वाला ब्याज बीते 40 साल में सबसे कम होगा. हालांकि अभी इस फैसले पर वित्त मंत्रालय की मुहर लगनी बाकी है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है. ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने पीएफ खाते पर मिलने वाला ब्याज घटादिया है. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 8.1% ब्याज देने का फैसला किया गया है. हालांकि इस फैसले पर अभी वित्त मंत्रालय की मुहर लगनी बाकी है.

40 साल में सबसे कम ब्याज

कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनकी सैलरी का एक निश्चित हिस्सा (12%) पीएफ खाते में जमा किया जाता है.इतनी ही राशि उसके एम्प्लॉयर को इस खाते में जमा करनी होती है. हालांकि एम्प्लॉयर के अंशदान का एक हिस्सा कर्मचारी के पेंशन फंड में जाता हैईपीएफओ इस पूरे फंड का प्रबंधन करता है और हर साल इस राशि पर ब्याज देता है.वित्त वर्ष 1977-78 में EPFO ने लोगों को पीएफ जमा पर 8% ब्याज दिया था.तब से ये लगातार इससे ऊपर बना रहा है और अब 40 साल में मिलने वाला सबसे कम ब्याज है.

दो साल से मिल रहा 8.5% ब्याज

पीटीआई की खबर के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 में ईपीएफओ ने पीएफ जमा पर 8.5% का ब्याज दिया था. इससे पहले 2018-19 में ये 8.65%, 2017-18 में 8.55%, 2016-17 में 8.65% और 2015-16 में 8.8% था. जबकि इससे पहले 2014-15 और 2013-14 में ये 8.75% था. ये इससे पहले के वित्त वर्ष 2012-13 के 8.5% और 2011-12 के 8.25% के ब्याज से ज्यादा था.ईपीएफओ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने शनिवार को हुई बैठक में पीएफ के ब्याज घटाने का फैसल किया है. पीएफ जमा पर ब्याज घटाने से पहले ही ईपीएफओ को ट्रेड यूनियनों की तरफ से भारी विरोध का सामना करना पड़ा है.

CBT का फैसला EPFO के लिए बाध्यकारी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) का फैसला ईपीएफओ के लिए बाध्यकारी होता है. ये एक त्रिपक्षीय इकाई है जिसमें सरकार, कर्मचारी और नियोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं.इसकी अध्यक्षता श्रम मंत्री करते हैं. हालांकि सीबीटी द्वारा तय की गई ब्याज दरों की अधिसूचना जारी करने से पहले वित्त मंत्रालय इसकी समीक्षा करता है.अधिसूचना जारी होने के बाद ब्याज की राशि EPFO Subscriber के खाते में जमा कर दी जाती है.

वित्त मंत्रालय लंबे समय से श्रम मंत्रालय से पीएफ जमा पर दिए जाने वाले ब्याज को कम करने के लिए कह रहा है. वित्त मंत्रालय का कहना है कि इस पर ब्याज दर को बाकी अन्य लघु बचत योजनाओं (Small Saving Scheme) के बराबर लाया जाए.

Related posts

एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की जरूरत नहीं-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

MP SIDHI NEWS TEAM

बिना करोना नेगेटिव रिपोर्ट उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश वर्जित, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाई शख्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी का नया नारा, UP + Yogi बहुत है UPYOGI,गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर PM मोदी ने दिया नया नारा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!