23.8 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशराजनीति

कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया आरोप

आने वाले 4 दिन बाद पंजाब (Punjab Election) में मतदान होना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में राज्य के विधानसभा चुनाव होने से पहले राजनीतिक गतिविधियां खूब देखने को मिल रही हैं। राजनीतिक पार्टियां इस विधानसभा चुनाव में जोरो-शोरों से अपनी ताकतें झोंक रही हैं। वहीं दूसरी तरफ इस चुनाव से पहले कवि व ‘आप’ के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं ‘आप’ के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर आरोप लगाया है कि वह पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे।

कुमार विश्वास ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि ‘‘जहां तक पंजाब की बात है तो यह कोई राज्य नहीं है, पंजाब एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए, तो उन्होंने बोला था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।’’

विश्वास ने आगे बताते हुए कहा कि ‘‘उन्होंने मुझसे कहा कि वह या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र देश खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री होंगे।’’

जानकारी के लिए आपको बतादें कि 20 फरवरी से पंजाब (Punjab Election) की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे जिसका परिणाम 10 मार्च को आएगा। इस चुनाव में ‘आप’ के प्रमुख केजरीवाल ने मतदाताओं को रिझाने के लिए कई वादे किए हैं। इसमें किसानों को फ्री बिजली, पानी और महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये दिए जाने का भी ऐलान किया है।

Related posts

तो क्या ? भारत में बंद हो जाएंगी कल से फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम की सर्विस ! सोशल मीडिया कंपनी ने कही बड़ी बात..

MP SIDHI NEWS TEAM

आतंकी आकाओं पर इमरान सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई के बगैर भारत-पाक वार्ता बहाली असंभव -दिग्विजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कैंपेन की तीसरी पोस्टर गर्ल भी बीजेपी में हुई शामिल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!