36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना कहर-मध्यप्रदेश के इन इन शहरों में लगा कर्फ्यू, शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान …..

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल और इंदौर में 17 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा, यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक में लिया। इसके अलावा प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगोन में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे। ये आदेश भी 17 मार्च से लागू होंगे। अगर इन 8 शहरों में इसके बाद भी 3 दिन तक लगातार केस बढ़ते हैं तो यहां भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, महाराष्ट्र से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी रहेगी, वे एक हफ्ते आइसोलेशन में भी रहेंगे।

बीते एक सप्ताह के रिकॉर्ड को आधार बनाया जाएगा सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर रख रही थी। मंगलवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री सभी जिलों के केस की समीक्षा की। इसमें मुख्य रूप से वहां केस बढ़ने के कारणों पर चर्चा की गई। इसमें वहां होने वाले कार्यक्रम, बाहर से आने वाले व्यक्तियों की संख्या और अन्य कारणों का आकलन किया गया। भोपाल में सोमवार से धारा 144 लगा दी गई है। इसके बाद कार्यक्रम और खेलकूद गतिविधियों पर भी कुछ पाबंदी लगा दी गई हैं। महाराष्ट्र से आने वालों को निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया है I

सीएम ने सुबह ही दे दिए थे संकेत शिवराज ने सुबह कहा था देश के साथ ही प्रदेश में कोरोना के केस जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। वो सावधानी और सचेत होने का विषय है। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में होने वाली बैठक में कुछ फैसले संभावित हैं, ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके। आम लोगों से निवेदन करता हूं। प्रार्थना करता हूं, निश्चिंत न हों। मास्क लगाएं। सावधानियां रखें,बाकी उपाय भी किए जाएंगे।

Related posts

आज MP में मनेगा अन्न उत्सव, PM मोदी करेंगे संबोधित

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, नई पॉलिसी को मंजूरी, छात्रों-युवाओं को होगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

6 साल से रुका है प्रमोशन, पुलिस विभाग की तर्ज पर पदोन्नति की मांग तेज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!