29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

कानपुर के ठग ने इंदौर के शक्कर व्यापारी के साथ कि लाखों की ठगी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया साइट जस्ट डायल का एक बड़ा साइड इफेक्ट सामने आया है जिसमे इंदौर के एक शक्कर व्यापारी उलझ गए हालांकि वक्त रहते कारोबारी ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने ठगोरे को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस अब उसके रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि देशभर में उसके द्वारा किये गए फ्रॉड का खुलासा हो सके।

कानपुर के रहने वाले ठग ने जस्ट डायल पर फर्जी फर्म बनाकर लाखों का चूना लगाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया। इसकी शिकायत एक व्यापारी ने क्राइम ब्रांच इंदौर से की तो पुलिस पड़ताल के बाद आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर इंदौर लेकर आई। आरोपी ने इंदौर के व्यापारी के साथ 13 टन शकर की खरीददारी के नाम पर पौने दो लाख रुपए की ठगी की थी। ठगोरे ने व्यापारी के साथ सस्ते दाम पर शकर का सौदा किया और अपने खाते में व्यापारी से पौने दो लाख रुपये भी डलवा लिए जिसके बाद अरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया।

व्यापारी ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की थी की उसने नेट पर जस्ट डायल पर अलंकार फर्म से सम्पर्क कर 13 टन शक्कर मंगवाने का ऑर्डर दिया था और करीब दो लाख रुपए व्यापारी ने आरोपी के खाते में भेज दिए थे। जिसके बाद आरोपी ने माल की डिलेवरी नही भेजी तो व्यापारी को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। वही क्राइम ब्रांच को जांच में पता साईट के जरिये आरोपी ने अलंकार फर्म के फर्जी नाम कर उपयोग कर ठगी की थी। जाँच में नम्बर कानपूर यूपी का निकला तुरंत ही क्राइम की टीम ने तकनीक के सहारे आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और कानपुर जाकर उसे गिरफ्तार किया। ठगी के आरोपी का नाम प्रदीप पांडे है उसने फर्जी अलंकार फर्म का नाम उपयोग कर देश भर में अलग – अलग लोगो को ठगा है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर निमिष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी क्राइम ब्रांच पुलिस की रिमांड पर है जिससे पूछताछ पर बड़े खुलासे हो सकते है। वही उन्होंने लोगो और व्यापारियों से अपील की है कि वो बाहरी लोगों से प्रत्यक्ष तौर पर मिलकर कारोबार करें जो कि एक सुरक्षित तरीका है।

Related posts

कमलाराजा में दो महिलाओं की मौत,डेथ सर्टिफिकेट मांगने पर डॉक्टरों ने परिजनों को डंडे से पीटा, वार्ड में भर्ती मरीज सहमे

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में होगी शराबबंदी-पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

MP SIDHI NEWS TEAM

नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 सितम्बर को

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!