29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमध्यप्रदेश

जंगल में मिले प्रेमी-प्रेमिका के कंकाल:एक ही फंदे पर फांसी लगाई, शरीर का ज्यादातर हिस्सा जानवर खा गए

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में प्रेमी-प्रेमिका के कंकाल मिले हैं। दोनों ने जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले। शरीर का ज्यादातर हिस्सा जानवर खा गए। दोनों 9 दिन पहले अचानक घर से गायब हो गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने फांसी लगाकर सुसाइड की। हनुमतपुर चौकी में खबर की कि 

मामला अजयगढ़ थाना क्षेत्र के मौहारी गांव का है। पुलिस ने बताया कि चरवाहे से सूचना मिली कि बिलाही के जंगल में नाले के पास दो लोग पेड़ से लटके हुए दिख रहे हैं। हनुमतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता लगा कि मौहारी गांव की एक महिला और पुरुष बीती 25 जुलाई को घर से अचानक लापता हो गए थे।

दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था
पुलिस ने परिजन को बुलाया और शिनाख्त करवाई। मरने वालों की पहचान मौहारी निवासी सुंदर सिंह (38) और गंगोत्री (42) के रूप में हुई। बताते हैं कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। और दोनों शादीशुदा थे। घरवालों को पता चला तो उन्होंने रिश्ते का विरोध किया था।

Related posts

भोपाल में 14 नए केस,कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, सीएम ने दिए कड़े निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्तेदारों के तानों से दुखी होकर सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रखी बजट सत्र को आगे बढ़ाने की मांग..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!