20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमों को लेकर जनता का विश्वास करें अर्जित – महामंत्री रावत

सीधी । भारतीय जनता पार्टी की जिला और मोर्चा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय वैष्णवी गार्डन में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता और प्रदेश मंत्री व जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय तथा आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी बृज बिहारी लाल शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।

 पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रावत ने कहा कि पार्टी में आपको दायित्व के रूप में अवसर दिया है। उसका उपयोग सेवा के लिए करें। पार्टी की रीति नीति एवं कार्यक्रमों को लेकर जनता का विश्वास अर्जित करें। प्रदेश महामंत्री श्री रावत ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को अपनाएं। यही हमारे कार्य का आधार है। हाल ही में चार राज्यों में हमारी सरकार इसी मंत्र के आधार पर बनी है। कुछ करने की तमन्ना और उत्साह कार्य को नई गति देता है। 

कार्यकर्ताओं का अदम्य साहस ही, पार्टी विस्तार का आधार -इंद्र शरण 

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाओं के साथ कहा कि समर्पण निधि के साथ पार्टी का जनाधार बढ़ाएं। कार्यकर्ताओं का अदम्य साहस ही जनता के विश्वास का आधार है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विवेक कोल ने किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोर्चे के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्षो में अंजू पाठक, देव कुमार सिंह चौहान, अनिल पांडे, बद्री मिश्रा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला मंत्री लवकेश सिंह, अखिलेश पांडे, अमित प्रधान, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, आगा मनसूर अली खान, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नीलम पांडे, पुष्पराज सिंह चंदेल, अखिल सिंह चौहान, विक्रान्त सोनी, संदीप द्विवेदी, संदीप सिंह गहरवार, डॉक्टर सत्येंद्र उपाध्याय, संतोष पांडे, संजय सोनी, पुष्पेंद्र मिश्रा, कंचन केसरी, कौशल वर्मा, महिमा तिवारी, चेतमणि सोनी, विभा शर्मा, अमरनाथ तिवारी, कमलेश कुशवाहा, जितेंद्र बंसल, श्यामसुंदर साकेत, मोहित वर्मा, रामसुंदर जयसवाल, सूबेदार यादव ,विजय साहू, विकास, अर्चना सिंह, मीनाक्षी मिश्रा, जगदंबा सोनी, निशा सिंह, रामकृपाल जयसवाल, पुष्पराज सिंह चौहान ,उमा तिवारी, अनु पांडे, कमलेश सिंह ,लीलावती साकेत ,ओम प्रकाश बघेल, राम रतन पाल, सुरेश केवट, चेतमणि सोनी सहित मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एक और बड़ी जिम्मेदारी – ‘आसान नहीं है सुहास भगत सा हो जाना’

MP SIDHI NEWS TEAM

रजिस्ट्री की गाइड लाइन 30 जून तक यथावत : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश माँ ने गेम की लत छुड़ाने के लिए रिचार्ज नहीं कराया तो बच्चे ने दुनिया ही छोड़ दी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!