28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

‘‘आ लौट चले’’ आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च : स्कूल में भी और स्कूल के बाद भी, सस्ती शिक्षा अच्छी शिक्षा और सबके लिये शिक्षा, हर बच्चा स्कूल में पढ़े,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शाला त्यागी बच्चों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा दिलाने हेतु अवसर

जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किये बगैर शाला त्यागी हो चुके हैं, ऐसे सभी विद्यार्थियों को ‘‘आ लौट चले’’ योजनान्तर्गत राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल के द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु विद्यार्थियों के चिन्हांकन एवं उन्हें अभिप्रेरित किया जाना है। इसके लिए शासकीय शाला से शाला त्यागी हुये विद्यार्थियों के पंजीयन एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से किया जाना है। राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त प्राचार्यों को निर्देश दिये गये हैं कि विगत 3 वर्षों में शासकीय शाला से शाला त्यागी हुए विद्यार्थियों को पंजियन 24.03.2022 तक कराना सुनिश्चित करें। आवेदन भरने की प्रक्रिया 24.02.2022 से आरम्भ हो चुकी है। कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए ऐसे छात्र पात्र होंगे जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा अनुत्तीर्ण हुये हो अथवा कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने के उपरांत शाला त्यागी हो गये हो। ऐसे सभी विद्यार्थियों के पास माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल का नामांकन क्रमांक आवंटित होना आवश्यक है। कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए ऐसे छात्र पात्र होंगे जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा अनुत्तीर्ण हुये हो अथवा कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने के उपरांत शाला त्यागी हो गये हो। उक्त विद्यार्थियों के लिये माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिये निर्धारित पाठ्यक्रम ही लागू होगा।

परीक्षा आवेदन एम.पी. ऑनलाइन पर करना है। किसी भी छात्र से आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा। शुल्क की प्रतिपूर्ति समग्र शिक्षा अभियान द्वारा की जायेगी। कियोस्क की शुल्क विद्यार्थी को वहन करनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक शाला में इसके लिये एक नोडल शिक्षक बनाये जो इस कार्यवाही को सुनिश्चित करें। यदि इन विद्यार्थियों के पास पुस्तकें न हो तो शाला मे उपलब्ध पुस्तकें/बुक बैंक की पुस्तकें विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

451अलग-अलग पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश :रेमडेसिवीर की कालाबाजारी में आया कैबिनेट मंत्री की पत्नी के ड्राइवर का नाम, कांग्रेस ने मांगा मंत्री का इस्तीफा

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस ने कहा online shopping में सावधान रहें, ठग बैठे हैं आपके इंतजार में

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!