29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रेमिका की बहन से नाराज प्रेमी ने की ऐसी हरकत की पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार

इंदौर में प्रेमिका को भड़काने से नाराज प्रेमी ने ऐसी करतूत कर डाली, कि उसे जेल की सलाखों के पीछे दिन गुजारने होंगे, दरअसल इंदौर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बहन को ही ब्लैक्मैल करते हुए उससे रुपयों की मांग की और उसके फोटो सोशल मीडिया में कॉल गर्ल के तौर पर पोस्ट कर दिए, आरोपी ने युवती के फोटो और माेबाइल नंबर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। फिर ब्लैकमेलिंग पर उतर आया। आरोपी ने कहा तुम बदनामी से बचना चाहती हो तो मुझे 10 हजार रुपए दो, नहीं तो तुम्हें इतना बदनाम कर दूंगा कि कहीं रिश्ता नहीं हो पाएगा।  पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला विजय नगर थाने का है, बाते जा रहा है कि होशंगाबाद की रहने वाली लड़की इंदौर में नौकरी करती है। उसके रिश्तेदार भी यहीं रहते हैं। गांधीनगर का दीपक सोनी विजय नगर में निजी कंपनी में नौकरी करता है। दीपक की पीड़िता की बहन से दोस्ती थी। वो अक्सर एक-दूसरे से मिलते थे। एक बार पीड़ित लड़की भी अपनी रिश्ते में बहन के साथ दीपक से मिलने पहुंची। दीपक को देखने के बाद उसने अपनी बहन से कहा कि ये लड़का ठीक नहीं है, तुम्हें धोखा दे सकता है। अपनी बहन की बात मानते हुए प्रेमिका ने दीपक से दूरी बना ली जब दीपक ने लड़की से न मिलने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मेरी बहन ने तुमसे मिलने के लिए मना किया है।

इसी से नाराज दीपक ने प्रेमिका की बहन से बदला लेने की सोची और उसे कॉल गर्ल बताकर उसके फोटो और नंबर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, नंबर वायरल होने के बाद जब लड़की के पास अंजान नंबरों से फोन आने शुरू हुए तो वह परेशान हो गई, लोग उसे कॉल गर्ल समझकर कॉल करते, ठकहार लड़की ने पुलिस में शिकायत की जब पुलिस ने जांच की तो पता चला की दीपक ने ही उसके नबमर इस तरह वायरल किए है, जिसके बाद युवती और उसकी बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

सेंट्रल मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा की मांग की

MP SIDHI NEWS TEAM

बंधुआ मजदूर बना युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा में मामला पंजीबद्ध

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में लागू होगी घरेलू हिंसा सहायता योजना; महिलाओं को मिलेगी चार लाख की सहायता, जानें पूरी प्रक्रिया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!