29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

घर में घुसे बदमाशों ने मकान मालिक के हाथ-पैर बांधे, डंडे और चाकू से हमला कर मार डाला

भिंड। रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र स्थित गौरी ब्राह्मण गांव के एक घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया बदमाश घर के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। मकान मालिक के जागने पर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरोही थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर के मुताबिक गौरी ब्राह्मण गांव में राजेश उपाध्याय (50) अकेले ही घर में रहते थे। राजेश की शादी नहीं हुई थी। पड़ोस में बड़े भाई रमाशंकर उपाध्याय रहते हैं। रात के समय राजेश के घर में अज्ञात बदमाश घुस आए। बदमाशों की वारदात को अंजाम देना चाहा तो राजेश उठ गए। इस पर बदमाशों ने राजेश का मुंह, नाक, हाथ और पैरों को कपड़े से कसकर बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीटा, जिससे सिर में गहरी चोट आई। राजेश के शरीर पर चाकू के वार के भी निशान हैं।

वारदात के दौरान पड़ोस में रहने वाले रमाशंकर को राजेश के घर से शोर सुनाई दी तो वे छत पर चढ़े। उन्होंने छत से देखा तो कुछ लोग रात के अंधेरे में भागते नजर आए। इसके बाद जब वे घर पहुंचे तो राजेश लहुलूहान पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। रात करीब 3 बजे रमाशंकर ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिंक एक्सपर्ट को बुलाया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने इसे चोरी और हत्या की वारदात बताई है।

Related posts

सभी के सहयोग से कोरोना हारेगा मध्यप्रदेश जीतेगा,घर पर ही मनाएँ आगामी त्यौहार-मुख्यमंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

एक क्लिक पर आमजन को मिलेगी बेड्स उपलब्धता की जानकारी,क्यू.आर. कोड से भी ले सकेंगे जानकारी -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

अब प्रदेश में कहीं से भी मोबाइल के जरिए दर्ज करा सकते हैं FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!