29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

भाजपा महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किए ऐतिहासिक कार्यक्रम, भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त – इंद्र शरण 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में स्थानीय मधुसूदन पैलेस में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली एवं सेवा कार्य में लगी बहनों को सम्मानित किया गया। 

खचाखच भरे सभागार में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है ।भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में तो नारी को सर्वोच्च दर्जा प्राप्त है। नारी तू नारायणी की संज्ञा दी गई है। आज समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हमारी माताऐ बहने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही हैं। अध्ययन अध्यापन, पर्वतारोही, सेना सहित अनेक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मीराबाई, जीजाबाई, अहिल्याबाई होलकर, माता दुर्गा, सरस्वती, काली जैसी अनेक देवियों की महत्ता पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने प्रकाश डाला एवं संस्मरण सुनाएं। हमारी सरकार महिलाओं के सर्वागीण विकास के लिए कृत संकल्पित है।

स्वागत भाषण उपरांत अध्यक्षीय उद्बोधन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोचक और सारगर्भित विचार व्यक्त किए। मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनी ने महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि हमारी बहने अपनी शक्ति का उपयोग भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए करें। हमारी माताओं बहनों के सामर्थ्य के सामने दुनिया भी नतमस्तक होती है। 

सफाई कर्मियों के धोएं पैर 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी ने जातिगत और ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामाजिक समरसता के संदेश का प्रगटीकरण करते हुए सफाई कार्य में लगी माताओं एवं बहनों के पैर धोकर उनका अभिनंदन किया। वही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार कार्य करने वाली बहनों का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मीना गुप्ता, योग शिक्षक सुजाता मिश्रा, डॉ रंजना शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू केसरी, पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष नीलम पांडे, अजीता द्विवेदी, पूजा सिंह कुशराम, आरती सिंह ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विभा शर्मा ने किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू पाठक डॉ विक्रम सिंह चौहान, एड स्नेहलता तिवारी,  सुनीता रानी वर्मा, अनीता चौरसिया, सरस्वती बहेलिया, मनीला सिंह स्नेहलता तिवारी, उमा सेन, अर्चना सिंह, मोनिका श्रीवास्तव, उत्तरा वर्मा, आशा शुक्ला, आरती सिंह, तनु सिंह, पूर्णिमा द्विवेदी, गुंजन सिंह, उमा तिवारी, मधु सोनी, सुमन गुप्ता, रुकमणी केवट, वर्षा सिंह, सविता तिवारी, सविता सोनी, अनीता सोनी, रेखा सिंह, पूनम सिंह, आरती दुबे, उमा सोनी, रेनू त्रिपाठी, कविता तिवारी, विमला उपाध्याय, निशा पटेल, ज्योति द्विवेदी, प्रदीप शुक्ला, मोनिका श्रीवास्तव ,आशा शुक्ला, निशा सिंह, अन्नू पांडे,  कंचन केसरी, महिमा तिवारी, सुनीता तिवारी, अर्चना सिंह , प्रज्ञा गुप्ता सहित सैकड़ों बहने उपस्थित रहीं ।

Related posts

अतिक्रमण हटाने गए सीएसपी ने अधेड़ को मारा थप्पड़, बोले- यहीं गाड़ दूंगा

MP SIDHI NEWS TEAM

रतलाम में महिला सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की

MP SIDHI NEWS TEAM

लॉकडाउन में नमाज के लिए जमा हुए 200 से ज्यादा लोग,सबके खिलाफ मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!