28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

करोड़ों का आसामी निकला सोसायटी सेल्समैन, लोकायुक्त का छापा, अवैध संपत्ति जब्त

मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र के सोसायटी सेल्समैन के घर लोकायुक्त बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान सेल्समैन रवि शंकर दुबे के घर से डेढ़ करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद मंगलवार को हुई इस कार्रवाई में कई तरह के दस्तावेज सहित संपत्ति और मकान के कागजात जब्त किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त की जांच में 8 लाख के एलआईसी पॉलिसी के अलावा 65 लाख के दो मकान, ₹1 लाख 27 हजार 660 नगद सहित सोना चांदी के आभूषण और 26 लाख 59 हजार 500 की रजिस्ट्री भी बरामद की गई है। वही लोकायुक्त द्वारा इसकी कुल कीमत 1 करोड़ 63 लाख 32 हजार 761 गई है। जिसके बाद भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत सोसायटी सेल्समैन पर केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में डीएसपी दिलीप झरवड़े का कहना है कि काफी दिनों से कटनी के सोसाइटी सेल्समैन शिव शंकर दुबे के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद मंगलवार को लोकायुक्त की टीम द्वारा उनके घर पर दबिश दी गई। इस दौरान सोना चांदी के आभूषण सहित उनके घर से मकान के दस्तावेज सहित एलआईसी पॉलिसी और अन्य कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वही लोकायुक्त की टीम ने उम्मीद जताई है कि अभी जांच जारी है और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है। जिसके बाद उनके खिलाफ और अधिक कार्रवाई की जा सकती है।

Related posts

बुरे फंसे बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने पहुंचे कृषि मंत्री तोमर, गुस्साए लोगों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश चुनाव : पंचायत आरक्षण के लिए पहली अधिसूचना आज, पहले कराए जाएंगे पंचायत चुनाव

MP SIDHI NEWS TEAM

रिटायर्ड ASI ने थाने में फांसी लगाकर की आत्महत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!