22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

निवृत्तमान प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को दी भावपूर्ण विदाई,पार्टी ने जताई आशा-पूर्ववत मिलता रहेगा मार्गदर्शन और सहयोग

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय कामकाजी बैठक में प्रदेश के निवृत्तमान संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत को भावभीनी विदाई दी गई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे ने शॉल-श्रीफल एवं स्मृतिचिह्न भेंटकर श्री भगत का सम्मान किया। इस अवसर पर पार्टी के विकास में श्री सुहास भगत के योगदान और उनके साथ काम करने के अनुभवों को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने आशा जताई कि श्री सुहास भगत के अनुभवों का लाभ और मार्गदर्शन पार्टी संगठन को पूर्ववत मिलता रहेगा।


जिनके दम पर हमारी संस्कृति चिरंजीवी, संघ के
प्रचारक वही संत-संन्यासी हैंः शिवप्रकाश जी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में श्री सुहास भगत के योगदान की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि दुनिया की कई संस्कृतियां आज सिर्फ किताबों में जीवित हैं, जबकि हमारी संस्कृति आज भी कायम है। इसकी वजह यह है कि हमारे ऋषि-मुनियों ने संन्यास की व्यवस्था की तथा समाज में संस्कार और संगठन के लिए व्यवस्था बनाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक वही संत-संन्यासी हैं, जिनके दम पर हमारी संस्कृति चिरंजीवी है। उन्होंने कहा कि ये लोग ऐसे प्रतिमान हैं, जो आने वाली पीढ़ी को, अन्य लोगों को प्रेरित करते हैं।
पर्दे के पीछे काम कर रहे अदृश्य लोग हमारी ताकत हैंः कैलाश विजयवर्गीय
राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्री सुहास भगत जी के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि धरातल पर हमारे कार्यकर्ताओं का जो काम दिखाई देता है, उससे 10 गुना काम सुहास जी जैसे पर्दे के पीछे रहकर, अदृश्य होकर काम करने वाले लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हमारे विचार परिवार में ऐसे लोग बड़ी संख्या में हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना घर छोड़ दिया। यही लोग हमारी ताकत हैं। श्री विजयवर्गीय ने आशा जताई कि श्री सुहास भगत ने प्रदेश में संगठन का जो काम खड़ा किया है, नए संगठन महामंत्री श्री हितानंद उसे और आगे ले जाएंगे।
हमें भारतमाता के गौरव को परम वैभव तक पहुंचाने
के लिए काम करना हैः सुहास भगत

निवृत्तमान संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कार्यक्रम में कहा कि आप सभी के साथ काम करने का अनुभव काफी व्यापक रहा है। समय के साथ भूमिकाएं बदलती हैं, काम नहीं बदलते। उन्होंने कहा कि हम सब एक ही रास्ते के पथिक हैं और हमें भारतमाता के गौरव को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए काम करना है। श्री भगत ने कहा कि कार्यकर्ता यह विश्वास रखकर काम करें कि हम पार्टी विथ डिफरेंस हैं। हमारे सामने चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन हमें इन चुनौतियों को पहचानकर उनसे लड़ना है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र स्वाभिमान के प्रगटीकरण का प्रसारण – सासंद रीती पाठक  

MP SIDHI NEWS TEAM

नर्स ने फाँसी लगाकर दी जान

MP SIDHI NEWS TEAM

करोड़पति निकली महिला सरपंच, संपत्ति का आंकड़ा 19 करोड़

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!