18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के समान 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता, CM शिवराज सिंह ने की बड़ी घोषणा

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए शिवराज सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सीएम शिवराज ने अपने जन्मदिन के मौके पर शासकीय कर्मचारियों के लिए 11% डीए वृद्धि का ऐलान कर दिया है। दरअसल मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी अब केंद्र सरकार के सामान 31% DA वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।अप्रैल से भुगतान होना शुरू हो जाएगा। यानी प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों केंद्र सरकार के समान DA मिल सकेगा। दरअसल काेरोना काल की कड़की के कारण सरकारी कर्मचारियों का डीए नहीं बढ़ा था। लेकिन अब DA बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया जाएगा।

शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में 31% की वृद्धि का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही होली से पहले शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। कर्मचारियों को 1 अप्रैल से केंद्र के समान 31% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इससे पहले अक्टूबर माह में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8% बढ़ाया गया था जो कुल मिलाकर 20% हो गया था।

अब मुख्यमंत्री ने सीधे 11% की वृद्धि की है, जो कुल मिलाकर 31% हो जाएगा। हालांकि कर्मचारियों में इस बात को लेकर अभी भी रोष है कि यह बढ़ोतरी केंद्रीय तिथि से नहीं की गई जिसके चलते उन्हें केंद्र के समान लाभ नहीं मिल पाएगा। पेंशनरों के लिए भी अभी घोषणा नहीं की गई है और उन्हें अभी 17% महंगाई भत्ता ही मिल रहा है।

दरअसल कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद जाते- जाते कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 12% से 17% करने की घोषणा की थी लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद इस पर अमल रोक दिया था क्योंकि उस समय कोरोना व्यापक रूप से आ गया था। अक्टूबर 2021 में शिवराज ने महंगाई भत्ते में 8 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की और इस तरह 20 फ़ीसदी महंगाई भत्ता हो गया।

31% DA Calculation on 18000 रूपए :-

  • Basic Salary :- 18000 रूपए
  • Previous DA –  20%
  • DA Calculation- 3600 रूपए/pm*12 = 43200 रूपए
  • Current DA – 31%
  • DA Calculation – 5580 रूपए/pm*12= 66960 रूपए
  • Difference- 66960- 43200 = 23760 रूपए

साथ ही लाडली लक्ष्मी की लाभार्थी लड़कियों को कॉलेज में एडमिशन लेने पर एकमुश्त 25000 रू देने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कॉलेज की फीस भी मामा भरवाएंगे।  

Related posts

पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल,छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में पुलिस की बर्बरता आई सामने आई….

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले की लिंक पाकिस्तान से

MP SIDHI NEWS TEAM

उज्जैन सहित प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!