25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

6 साल से रुका है प्रमोशन, पुलिस विभाग की तर्ज पर पदोन्नति की मांग तेज

मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग के MP Employees लंबे समय से प्रमोशन के इंतजार में है। तहसीलदार -नायब तहसीलदार द्वारा प्रमोशन को लेकर एक बार फिर से मांग तेज हो गई है। इस बीच राजस्व विभाग के अधिकारी तहसीलदार-नायब तहसीलदार के प्रमोशन को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और तुलसी सिलावट से मुलाकात कर चुके हैं।

मंत्रियों से समर्थन मांगने के बाद राजस्व विभाग के प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मिलने पहुंचे। राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी का कहना है कि पिछले 6 सालों से उन्हें प्रमोशन का लाभ नहीं दिया गया है। अधिकारी कर्मचारी का कहना है कि प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी राज्य में कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा भी पदोन्नति को लेकर मांग उठाई जा रही लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मांग है कि पुलिस विभाग की तरह ही राजस्व विभाग में भी अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए।

राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार के प्रमोशन और भर्ती नियम में संशोधन करने प्रमोशन का लाभ दिया जाए। 2016 से उनके प्रमोशन नहीं होने की वजह से कई कर्मचारियों -तहसीलदार सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जल्द उनके प्रमोशन का रास्ता साफ हो और उन्हें भी उच्चतम पद पर कार्यवाहक के रूप में नियुक्त किया।

Related posts

दुष्कर्मी महंत के बाद अब बाहुबली संजय त्रिपाठी के बहुमंजिला इमारत को गिराएगा प्रशासन

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आहट

MP SIDHI NEWS TEAM

दिग्विजय की बढ़ सकती है मुश्किले, गलत ट्वीट कर फंसे, फिर डिलीट किया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!