24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइमसीधी दपर्ण

संदिग्ध परिस्थितियों मे ठेकेदार की गौशाला मे मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सीधी जिले ग्राम नौढ़िया में गौशाला के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक ठेकेदार की लाश मिली है जिसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया भारी संख्या में लोग गौशाला में एकत्रित हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय सिंह परिहार निवासी ग्राम नौढ़िया जो कि लगभग 35 वर्ष के थे उनकी लाश नवनिर्मित गौशाला में मिली है जिसकी वजह से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को लगी पूरे जिले की पुलिस आनन-फानन में पहुंच गई ग्राम नौढ़िया को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया गया खोजी कुत्ता के माध्यम से सुराग खोजे जा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही और कुछ भी ऐसी चीजें पुलिस के हाथ नहीं लगी है जिसकी वजह से कुछ भी पुलिस कह सके।

वही संजय सिंह के परिवार में से पंकज सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि कुछ सालों से जमीनी विवाद गांव के ही व्यक्तियों के साथ चल रहा था उन्होंने ही हत्या को अंजाम दिया है। उन्होंने गांव के ही रहने वाले शंकर सिंह परिहार मनोज सिंह राजू सिंह व महेश सिंह के ऊपर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर सीजी पुलिस अलर्ट है और सीधी के उप पुलिस अधीक्षक सहित मौके पर बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रही है एफएसएल की टीम के द्वारा इस खुलासे को लेकर अभी कोई भी बयान नहीं दिया गया है और मीडिया को इससे दूर रखा जा रहा है।

Related posts

कोरोना के साथ सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का होगा क्रियान्वयनः- सी0एम0एच0ओ0

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर जारी रहेंगे सेवा कार्य, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कोतवाली पुलिस की थाने के अंदर की फोटो हुई वायरल, थाने में पत्रकार के उतरवाए कपड़े,जाने पूरे पूरे घटनाक्रम पर पीड़ित और पुलिस का क्या कहा है….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!