सीधी। स्थानीय अधिवक्ता संघ के चुनाव की तिथि के पहले दिन सचिव पद के लिये एक नामांकन दाखिल होते ही प्रकिया चुनावी गरमाहट चालू हो गई है सभी सम्भावित प्रत्यासी अधिवक्ताओं के मन टटोलने उनके चैम्बरों मे पहुंचकर अपने उम्मीदवारी की चर्चा करने लगे है वही चुनाव अधिकारी के अनुसार नामांकन दाखिल करने के पहले दिन कुल 11 नामांकन फार्म खरीदे गये है जिनमे अध्यक्ष के लिये दो सचिव के लिये पांच सम्भावित उम्मीदवारों ने फार्म खरीदे है। उनमे सचिव पद के लिये एम उम्मीदवार अपने समर्थको के साथ चुनाव कार्यालय पहुंचकर नामांकन जमा किया है।ज्ञात हो कि जिला अधिवक्ता संघ के द्विवर्षीय चुनाव कोरोना के चलते 2020 मे नही हो सका सका जिसके लिये नांमांकन की तारीख बुद्धवार को घोषित कर गुरूवार से नामांकन दाखिल कराये जाने लगे है। अधिवक्ता संघ के चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिये दो दो सेटों मे प्रकाष मिश्रा व विनयधर द्विवेदी ने पर्चा खरीदी किये जो सम्भवतः आज नामंाकन दाखिल करेगें वही सचिव पद के राजेन्द्र जायसवाल प्रभाषंकर शुक्ला वि़द्याकांत मिश्रा ने फार्म खरीदी किये है जिनमे विद्याकांत मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान मे उतर भी गये है। बता दें कि नामांकन 27 मार्च तक दाखिल किये जायेगे जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच 31 मार्च के दिन के दोपहर 1 बजे दिन तक की जायेगी तो इसी दिन शाम 5 बजे शायं तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस भी ले सकेंगें इसके बाद अगर आवश्यक हुआ तो सात अपै्रल को दिन के 10 बजे से शायं 5 बजे तक मतदान कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच करायें जायेगे तो मतो की गणना दिनांक 08.04.2021 से अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय मे किया जावेगा फिर मतगणना पश्चात परिणाम घोषित किया जावेगा।
