29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

अजय सिंह राहुल के हाथों सदस्यता लेकर सैकड़ों युवाओं ने की घर वापसी,ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए युवा

सीधी 23 फरवरी, 2022 I जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन द्वारा पिपराव में ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, अखिलेश पांडे और संदीप उपाध्याय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के समक्ष सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर घर वापसी की।

कार्यक्रम में घर वापसी करने वाले युवा, भाजपा की नीतियों के विरोध में कांग्रेस में शामिल हुए| सभी ने मध्य प्रदेश सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए अजय सिंह राहुल पर अपना विश्वास जताया|
इस अवसर पर अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में षड्यंत्र से बनी हुई जनविरोधी सरकार सत्ता में है| इस सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रताड़ित है| खासकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं| उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं| उन पदों पर भर्ती नहीं हो रही है| गांव में गरीब और किसान सभी परेशान हैं|

सिंह ने कहा कि बुआई के समय किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं हो पाया| हम सबको आज यहां से यह संकल्प लेकर के चलना है कि आगामी 2023 में इस युवा, किसान और गरीब विरोधी सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकना है और कांग्रेस की जन हितैषी सरकार को सत्ता में वापस लाना है| कमलनाथ सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में गरीबों की पेंशन बढ़ाकर एक हजार कर दी गई थी| सौ यूनिट तक का बिजली का बिल सौ रुपए आता था| किसानों की कर्ज माफी की प्रक्रिया चालू थी| लेकिन आज प्रदेश का किसान पुनः कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है| मनमाने बिजली के बिल आ रहे हैं| ऐसे में हम सबका दायित्व बनता है कि इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंके| आप सब जिस उम्मीद और विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं उसके लिए आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस पार्टी और मैं आपकी उम्मीदों और विश्वास पर पूरी तरह खतरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Related posts

Mp शिक्षा विभाग में 14 लाख से अधिक का गबन 9 लोगो के विरुद्ध दर्ज किया गया एफआईआर

VIKASH KUMAR DWIVEDI

पूर्व नेताप्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री ने दी श्रद्धांजली जिला कांग्रेस कमेटी ने भी ब्यक्त किया दुख

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 168 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 70 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!