29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइमसीधी दपर्ण

हेरोइन की बिक्री करने जा रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीधी : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने हेरोइन का विक्रय करने जा रहे आरोपी प्रदीप सोनी पिता वंशगोपाल सोनी 35 वर्ष निवासी पटेल पुल को गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध किया है ।

मामला

थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्रनाथ शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पटेल पुल का एक व्यक्ति मडरिया वायपास रोड़ पर अवैध मादक पदार्थ हेरोइन लेकर विक्री करने की फिराक में खड़ा है । सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा ने उपनिरीक्षक तरुण बेडिया के नेतृत्व में टीम का गठन कर सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु रवाना किया। टीम ने अविलंब मुखबिर द्वारा बताए स्थान मडरिया वायपास रोड़ के पास पहुंच कर देखा तो एक व्यक्ति खड़ा हुआ मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पूछा गया तो अपना नाम प्रदीप सोनी पिता वंशगोपाल सोनी निवासी पटेल पुल का होना बताया। नाम पूछने के बाद पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके जेब में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन कीमती करीबन 70000 रु रखी पाई गई । उसके पश्चात पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया आरोपी पर मामला पंजीबद्ध कर 1 दिवस का पुलिस रिमांड माननीय न्यायालय से लिया जाकर मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में पुछताछ की जा रही है।

उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा, उप निरीक्षक तरुण बेड़िया, आरक्षक नीरज परासर ,आरक्षक समेन्द्र यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

जिला अस्पताल में सिबिल सर्जन के पद से हटाये गये डॉ डी के दुबेदी,डॉ आई जे गुप्ता बने सीधी जिला अस्पताल के सिबिल सर्जन

MP SIDHI NEWS TEAM

दायित्व बोध के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए जनता का जीते दिल -प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु 

MP SIDHI NEWS TEAM

सागर रहली में लोगों ने दूल्हे को पीटा, ससुराल की बजाय बारात लेकर पहुंचा थाने

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!