25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

जिले वासियों को मिली सौगात,जिला अस्पताल में सेन्ट्रल पैथालॉजी लैब की हुई शुरुआत

सीधी i मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल सीधी में सेन्ट्रल पैथालॉजी लैब की शुरुआत की गई है। यह लैब शासन स्तर से अनुबंधित संस्था द्वारा समस्त लैब उपकरण आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराने पर शासन के निर्देशानुसार जिला अस्पताल के पैथालॉजी विभाग में कार्यरत कर्मियों के द्वारा सिविल सर्जन के नियंत्रण में संचालित की जाएगी। इस लैब के माध्यम से समस्त पैथालॉजी जांचे जो कि मेडिकल कालेज में उपलब्ध कराई जाती थी अब जिले में निःशुल्क प्राप्त हो सकेगी।

 अब इस जांच केन्द्र में एनीमिया प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड प्रोफाइल, गठिया मार्कर, आटो इम्यून मार्कर, कोविड प्रोफाइल, मायोकार्डियल इन्फ्रेक्शन मार्कर, क्वागुलेशन प्रोफाइल, हेमोग्लोबिनो पैथीस, एल.एफ.टी., के.एफ.टी. सीरम इलेक्ट्रोलाइटस जैसे बड़े और महत्वपूर्ण टेस्ट किए जाने संभव हो सकेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिश्रा ने कहा कि इस सुविधा के होने से चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का उचित इलाज किया जाना संभव हो जाएगा। जिले में जांच की सुविधा न होने के कारण अधिकांश मरीजों को जिले के बाहर रेफर करना चिकित्सकों की मजबूरी हो जाती थी। पैथालॉजी जांच सेवा से लोगों का समय और पैसे की बचत तो होगी ही समय पर इलाज शुरू किया जा सकेगा। जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के मरीज अब जिला अस्पताल सेन्ट्रल पैथालॉजी लैब में चिकित्सक के परामर्श से जांच करा सकते हैं। अन्यत्र भटकने की आवश्यकता नहीं है।

Related posts

4 से 9 जनवरी तक सीधी में आयोजित होगा महाउर नाट्य एवं विंध्य अंतर्रष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

MP SIDHI NEWS TEAM

खून के प्यासे जंगली जानवर खुले आम घूम रहे गाँव गाँव मे…..

MP SIDHI NEWS TEAM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष- करें योग,रहे निरोग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!