29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भारत स्काउट एवं गाइड ने संस्थापक के जन्मदिवस पर विश्व चिंतन दिवस मनाया

स्काउटिंग छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की पाठशाला है -कुलपति डॉ आचार्य,राष्ट्रभक्ति का पर्याय ही स्काउटिंग है - डॉ अजय

सीधी । त्याग सेवा और समर्पण की संस्कृति ही स्काउट गाइड है। स्काउटिंग में आपने जो सीखा है उसे समाज में प्रगटीकरण भारत माता की सेवा हेतु करें। स्काउटिंग के साथ शिक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें ।स्काउटिंग छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की पाठशाला है।उक्त आशय का विचार अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलपति डॉ राजकुमार आचार्य ने भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ द्वारा संस्थापक पावेल साहब के जन्मदिवस पर आयोजित विश्व चिंतन दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय के विशाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य उपाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड डॉ अजय मिश्रा, भारत स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे, जिला कमिश्नर स्काउट पदेन जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह, जिला कमिश्नर गाइड डॉ श्वेता सिंह, प्राचार्य एस एन त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कुलपति डॉ आचार्य ने स्काउट एवं गाइड का आह्वान किया कि वह भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य करें। अध्यक्षीय उद्बोधन में राज्य उपाध्यक्ष डॉक्टर अजय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रभक्ति का पर्याय ही स्काउटिंग है। इसे अपनाकर देश के सर्वांगीण विकास में योगदान करें।

स्काउटिंग को स्कूल शिक्षा का सर्वोत्तम दल बनाएंगे – सुरेन्द्र मणि

भारत स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि स्काउटिंग को जिले की पहचान बनायेंगे। एक जन जागृति एवं राष्ट्रभक्ति के जज्बे से युक्त विद्यार्थियों का दल खड़ा करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में स्काउटिंग के कैलेंडर बनाकर कार्य करेंगे। जिला कमिश्नर गाइड डॉ श्वेता सिंह, जिला कमिश्नर स्काउट पदेन जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह, डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्रा, प्राचार्य एसएन त्रिपाठी ने भी पावेल साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक प्रकाश डाला।

स्काउट एवं गाइड द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना की गई जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित अनेक धर्मों की प्रार्थना सामूहिक रूप से की गई, जो प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रही। प्रगति प्रतिवेदन भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव हरिशंकर पांडे ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय सीधी, आदर्श मॉडल विद्यालय, ज्योति विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शानदार देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलपति डॉ राजकुमार आचार्य एवं स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने हेतु डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्रा को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता गाइड दीक्षा सिंह एवं सुनीता वर्मा को बेसिक गाइड प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

इसके पूर्व अतिथियों का जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे द्वारा स्कार्प द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह बघेल एवं आभार प्रदर्शन डी ओ सी चन्द्र मणि पांडे ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राकेश रतन पांडे, सुधांशु सिंह, केपी सिंह ,रजनीश तिवारी, गरुण गुप्ता, अजीता द्विवेदी, नीतू सोनी ,शशि गौतम, कंचन सिंह, मयूरिका त्रिपाठी, द्वारिका प्रसाद मिश्रा, ज्योति मिश्रा, माधुरी मालवीय, सुनीता विश्वकर्मा, प्रशांत सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के व्यवस्थापक, प्राचार्य, प्रधानाचार्य, स्काउटर, गाइडर एवं बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथ-साथ स्काउट एवं गाइड छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Related posts

सीधी सिंगरौली मार्ग पर हुआ बस हादसा, 12 घायल, तीन गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा सरकार पेयजल उपलब्ध कराने में असफल,पूरे प्रदेश में पीने के पानी के लिए त्राहि त्राहि मची,शिवराजसिंह प्राथमिकता से पेयजल का स्थायी समाधान निकालें-अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!