29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

राशन वितरण का टाइम टेबल घोषित, मार्च में लाखों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीब और पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ जिया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब योजना के तहत जनवरी और फरवरी 2022 की सामग्री का एकमुश्त वितरण जनवरी 2022 में किया गया था।

आवंटन की सामग्री वितरण में बचे हुए पात्र परिवारों को 20 फरवरी 2022 तक राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही मार्च 2022 पात्र हितग्राही की सुविधा और पात्र के अनुसार राशन वितरण के लिए राज्य शासन द्वारा समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।

राज्य शासन के आदेश अनुसार निर्धारित समय सीमा तक पात्र परिवार और निर्धन गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन का वितरण किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को 21 फरवरी से 15 मार्च तक अन्य का वितरण किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 16 मार्च से 31 मार्च तक राशन का वितरण किया जाएगा।

राज्य शासन द्वारा पारित भाइयों से अपील की गई है कि अपने समय सीमा में निकट की शासकीय उचित मूल्य दुकान से पात्रता अनुसार राशन सामग्री प्राप्त करें। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को पात्रता राशन के लिए बनाए गए हैं। जिसमें निर्धन परिवारों को राशन मिलने के बाद उनके मोबाइल पर तत्काल एक एसएमएस प्राप्त होंगे। ऐसे में ना सिर्फ राशन विक्रेता की पारदर्शिता बनी रहेगी बल्कि हितग्राही भी राशन की मात्रा और विक्रेताओं द्वारा दी गई जानकारी रख सकेंगे।

Related posts

प्रदेश में अब टाक्टे तूफान का कहर, सतना में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, 3 झुलसे

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना विस्फोट : आज फिर 20 नए पॉजिटिव, 10 दिन में 188 केस, भोपाल-इंदौर ने बढ़ाई चिंता

MP SIDHI NEWS TEAM

भिंड में ग्वालियर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ : ग्वालियर से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!