25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पिता की मौत से गुस्साए युवक ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तोड़ा,सप्लाई लाइन डेमेज कर स्टाफ से अभद्रता की,पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोरोना संक्रमित पिता की मौत के बाद बेटे ने की गैर जिम्मेदाराना हरकत उसने वार्ड में रखा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तोड़ दिया। सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम की पाइप लाइन तोड़ने की कोशिश की। घटना के समय 8 गंभीर मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, जिन्हें सेंट्रल सप्लाई सिस्टम से ऑक्सीजन दी जा रही थी।

मध्यप्रदेश के गुना में न्यू सिटी कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय आरडी श्रीवास्तव अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती थे। शुक्रवार रात उनकी कोरोना से मौत हो गयी। यह बात जब वार्ड के बाहर बैठे उनके बेटे पवन श्रीवास्तव को पता चली तो शनिवार सुबह 5 बजे वार्ड में घुस गया। उसने अपने पिता के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। अपने पिता के पलंग के पास रखा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। बेड पर बिछे गद्दे को उठाकर गैलरी में फेंक दिया। वह वार्ड में सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम को भी बाधित करने की कोशिश की। वह पाइप लाइन तोड़ने लगा, जिससे बाकी मरीजों के होश उड़ गए। डॉक्टर व नर्सों ने मुश्किल से उसे रोका । युवक अगरजरा सा भी ऑक्सीजन सप्लाई को नुकसान पहुंचा देता तो कई मरीजों की जान संकट में आ सकती थी। कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था, रोकने पर उसने ड्यूटी डॉक्टर व नर्सों के साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की की। पवन श्रीवास्तव लगातार यह आरोप लगाता रहा कि डॉक्टरों ने सही इलाज नहीं किया, जिससे उसके पिता की मौत हो गई।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पवन श्रीवास्तव (26) के खिलाफ धारा 188, आईपीसी की धारा 323, 294 व 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Related posts

रीवा जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही : दुष्कर्मी के आरोपी महंत सीताराम दास के घर में चला सरकार का बुलडोजर किया जमींदोज, सीएम ने दिए थे निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

चिरायु अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज ने 5वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार के ऊपर लगाया बड़ा आरोप, कहा सरकार कोरोना मरीजों को मरने के लिए छोड़ा अकेला….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!