28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

करीब आधा दर्जन दबंगो ने किया धारदार हथियार से हमला 5 लोग गभीर घायल।

विवादित रास्ते को लेकर करीब आधा दर्जन दबंगो ने किया गरीब किसान पर धारदार हथियारों से हमला

बैरसिया।। राजधानी भोपाल की बैरसिया के नायसमद गाँव पर खेत पर काम कर रहे किसानों पर धारदार हथियारों से दबंगो ने हमला कर दिया है जिससे गंभीर रूप से घायल हुए किसानों को एम्बुलेंस की मदद से बेरसिया अस्पताल भेज दिया गया है हमले में एक किसान का पेर फेक्चर और एक के सर में गंभीर चोट से बेहोसी की हालत में है अन्य किसानों को गंभीर चोटें आई है जिनका इलाज जारी है पीड़ित किसान श्यामलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि गाँव के ही दबंगो ने रास्ते के विवाद के चलते और पूर्व में की गई शिकायतों से परेसान होकर उनके परिवार पर हमला किया है आपको बता दे कि ये किसान वही है जिन्होंने अपने खेत पर रास्ता नही होने से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मिनी हेलीकाप्टर की मांग की थी जिनका अनोखा पत्र शोसल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और मीडिया में खबर आने के बात प्रशासन भी हरकत में आया और मौके पर पहुँचकर प्रशासन ने किसान का विवादित रास्ते को संज्ञान में लेते हुए निरीक्षण किया उसके बाद कुछ ही दिन में शिकायत से परेसान दबंगो ने किसान पर हमला कर दिया किसान गभीर रूप से घायल है जिनका इलाज जारी है पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

लड़के के साथ स्कूटी पर घूम रही थी लड़की, लोगों ने जबरन उतरवाया बुर्का; 2 गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को 11 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिसकर्मी की नाक-कान काटकर आरोपी हुआ फरार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!