20.2 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मनचलों को युवती ने चप्पल से पीटा

मनचलों को युवती पर अश्लील कमेंट करना भारी पड़ गया। युवती ने मनचलों को चप्पल से जमकर पीटा। मामला छतरपुर के नौगांव का है। ढाबे में दो युवक खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद जब पेमेंट करने की बारी आई तो वे आनाकानी करने लगे। ढाबा संचालक की बहन भी उस दौरान काम में हाथ बंटा रही थी। वह आई तो बदमाशों ने उस पर भी अश्लील कमेंट्स किए। ढाबा संचालक ने इसका विरोध किया, तो बदमाश मारपीट पर उतारू हो गए।ये देख बहन ने बाहर आकर लोगों से मदद मांगी। जिसके बाद ढाबा संचालक और पब्लिक ने युवकों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। इस दौरान महिला ने भी आरोपियों के बाल पकड़कर उन्हें चप्पलों से पीटकर अपना गुस्सा उतारा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ा, तो इनके पास हथियार भी मिले। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।ASP विक्रमसिंह ने बताया कि तहसील ऑफिस के पास स्थित ढाबे में दो लोग पहुंचे थे। ढाबे वाले और युवकों के बीच खाने के रुपए को लेकर विवाद था। युवकों के पास अवैध कट्टा मिलने पर इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए रुकी छात्रा से कंपाउंडर ने की छेड़खानी

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर पुलिस की कालाबाजारी करने वालों के ऊपर बड़ी कार्यवाही : पुलिस ने कांग्रेस नेता को कालाबाजारी करते हुए किया गिरफ्तार, कांग्रेस ने पार्टी से किया निष्कासित

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें डाउनलोड, देखें टॉपर्स की लिस्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!