25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशरोजगार समाचार

उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द होगी 576 पदों पर भर्ती, विभागों से मांगे प्रस्ताव

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। शिवराज कैबिनेट बैठक से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही MPPEB और MPPSC के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें उपयंत्री के 1955 पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा MPPEB द्वारा आयोजित की जाएगी। इन पदों पर पहले 3 वर्षों के लिए संविदा नियुक्ति दी जाएगी। उसके बाद प्रदर्शन के आधार पर उन कर्मचारियों को परमानेंट किया जाएगा। वही सहायक यंत्री के 576 पदों पर MPPSC से ही कराई जाएगी।इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव मांगे है।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में सहायक यंत्री के 1611 में से रिक्त 592 पद रिक्त हैं,ऐसे में शिवराज कैबिनेट द्वारा 576 पदों पर भर्ती करने पर सहमति दी गई है।अब मध्य प्रदेश में इंजीनियरों के रिक्त पदों की पूर्ति सहायक यंत्री (सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी) के 576 पदों के लिए भर्ती परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई जाएगी।इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे हैं ताकि रिक्त पदों की जानकारी आयोग को एक साथ भेजी जा सके।

इधर, ओबीसी आरक्षण लेकर हाईकोर्ट जबलपुर और सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन होने पर विभागों से स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई थी लेकिन 38 विभागों के अलावा किसी ने भी जानकारी नहीं दी, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से सामान्य (अनारक्षित), अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों की जानकारी बुलवाई है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। वही सभी विभागों से बजट प्रस्ताव देने के लिए भी कहा गया है।

Related posts

मध्यप्रदेश ने एक दिन में वैक्सीनेशन का नया रिकार्ड बनाया,जीवन सुरक्षा के महाअभियान को जन-भागीदारी से मिली अपार सफलता: मुख्यमंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में हुआ कोरोना का महा विस्फोट……..

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में यह कोरोना की तीसरी लहर का संकेत तो नहीं, जानिए

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!