24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

11वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, परीक्षा में ये रहेंगे नियम, जानें कब कौन सा पेपर

11वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है ।मप्र स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) ने 2021 -22 की 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।इसके तहत 11 वीं की परीक्षाएं मंगलवार 15 मार्च 2022 से शुरू होकर बुधवार 13 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। जारी कार्यक्रम के हिसाब से परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:30 तक होंगी।इस संबंध में आज स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षाओं के संचालन के संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा कक्ष में सुबह 8:15 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।
  • सभी श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • छात्रों को सैनिटाईजर की बोतल, पानी की बोतल, मास्क समेत अन्य सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
  • परीक्षाकाल में यदि शासन द्वारा कोई स्थानीय या सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है तो इसका परीक्षाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।

Related posts

सिंगरौली : कंपनी में कार्य के दौरान झुलसे व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

MP SIDHI NEWS TEAM

वैक्सीन के दोनों डोज लगवाकर स्वयं को करें कोरोना से सुरक्षित-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

लाशों पर सियासत : पन्ना की रुंज नदी में तैरती दिखीं लाशें, कमलनाथ ने पूछा सरकार से सवाल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!