18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

महिला मोर्चा की जिला बैठक सम्पन्न : देव दुर्लभ कार्यकर्ता ओ दम पर भारत की साख विश्व स्तर पर बढ़ रही – इन्द्र शरण

सीधी । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य  एवं मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी की अध्यक्षता तथा युवा मोर्चे के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष नीलम पांडे के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि हमारे देव दुर्लभ कार्यकर्ता ओ दम पर, पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नित्य प्रतिदिन प्रगति कर है। भारत की साख विश्व स्तर पर बढ़ रही है। देश और प्रदेश में हमारी सरकार है। प्रधानमंत्री श्री मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने एकात्म मानव वाद के साथ हर गाँव गरीब व किसानों के हित मे जनकल्याणकारी योजनाओं से हर बर्ग को मजबूत कर रहे है। इस अनुकूल वातावरण में हम अपने बूथ को मजबूत कर देश को बदनाम करने वाली राष्ट्र विरोधी ताकतों को जवाब दें। यह तभी संभव होगा जब हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर इन योजनाओं की चर्चा कर उन्हें लाभ दिलाए। ओर अपने बूथ को मजबूत करे। क्योंकि हमारा बूथ मजबूत होगा तो पार्टी की ताकत बढेगी। पार्टी की ताकत बढेगी तो हमारे प्रधानमंत्री की ताकत बढेगी और भारत का मान बढेगा। इसके लिए आवश्यक है कि समर्पण निधि के माध्यम से घर-घर जाकर हर कार्यकर्ता से संपर्क करें। 

लक्ष्य पूर्ति हमारा मिशन — पूनम

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से समर्पण निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया।जिसके तहत आयोजित बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी ने समर्पण निधि के कट्टे सौंपते हुए कहा कि सभी प्रभारी अपने अपने मंडल में प्रत्येक बूथ को सक्षम और मजबूत बनाने के अभियान में जुटें एवं कार्यकर्ताओं से समर्पण निधि में सक्रिय भूमिका निभाकर सभी से समपर्ण कर जिले के लक्ष्य को शतप्रतिशत कराने की बात कही। मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनी ने कहा कि हम सभी डोर टू डोर पहुंचकर कोई भी बहन इस अभियान से छूटे ना रहे यह हमारी सामूहिक जिम्मेवारी है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विभा शर्मा ने और आभार प्रदर्शन ज्योति मिश्रा ने किया।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से जगदंबा सोनी, आशा शुक्ला, निशा सिंह, मीनाक्षी मिश्रा, अर्चना सिंह, लीलावती साकेत, तारा द्विवेदी, प्रियंका द्विवेदी, पूजा जायसवाल, महिमा तिवारी,  रेनू त्रिपाठी, कंचन केसरी, कविता तिवारी, अरुणा सिंह, दीपिका सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल आदि पद केवल मध्यप्रदेश के बेरोजगारों से भरे जाएँ-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

अतिथि शिक्षक वर्ग 01 रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है, कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं – न्यायाधीश सोनिया

VIKASH KUMAR DWIVEDI

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!