28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है, कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं – न्यायाधीश सोनिया

शनिवार को जिले के 9 केन्द्रों में होगा टीकाकरण

सीधी जिले के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.एल. सोनिया ने गुरुवार को कोविड का टीका लगवाया। उनके द्वारा जिले वासियों को संदेश दिया गया कि कोरोना का टीका पूर्णतरू सुरक्षित है, बिना देरी किए हुए टीका अवश्य लगवाएं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि 27 जनवरी दिन शनिवार को जिले में जिला अस्पताल, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, उप स्वास्थ्य केंद्र पटपरा, गोतरा, लुरघुटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट, कुसमी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी, भुइमाड़ कुल 9 स्थानों पर कोविड का टीका 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वृद्ध जन तथा 45 से 59 वर्ष के गंभीर चिन्हित बीमारी जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर अन्य किडनी रोग आदि से ग्रसित है सभी को टीकाकृत किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 1 अप्रैल 2021 से 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को टीका कृत किया जाएगा। केवल उन्हें छोड़कर जो किसी कारण से अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराएं हैं उन्हें उस अवधि के 3 महीने पश्चात ही कोविड का टीका लगाया जाएगा। ऐसे हितग्राही 3 महीने की अवधि पूर्ण करने के पश्चात नजदीकी टीका केंद्र में टीका लगवाने हेतु अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Related posts

मनोज पाठक की मृत्यु मेरे लिए पीड़ादायक है, मैं निस्तब्ध हूँ -अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार किये वितरित,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित हुए,जिले की दो पंचायतों को मिला पुरस्कार

MP SIDHI NEWS TEAM

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका,पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता के भाई लेंगे भाजपा की सदस्यता

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!