27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भारत स्काउट एवं गाइड संघ की जिला बैठक कार्यक्रम की रणनीति के साथ संपन्न

सीधी । भारत स्काउट एवं गाइड की जिला बैठक स्थानीय ज्योत्सना विद्यालय के सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे की अध्यक्षता तथा राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्य आयुक्त डॉ अजय मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुई। 

बैठक में विश्व स्काउट एवं गाइड के संस्थापक जॉन स्मिथ पावेल के जन्म दिवस के संबंध में आगामी 22 फरवरी को संपन्न होने वाले कार्यक्रम विश्व चिंतन दिवस को लेकर विस्तृत रूपरेखा बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष डॉ अजय मिश्रा ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की अपील की। 

अध्यक्षीय उद्बोधन में भारत स्काउट एवं गाइड संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने कहा कि कार्यक्रम 22 फरवरी को अपरांत 3 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में संपन्न होगा, जिसमें प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं स्काउट गाइड से जुड़े छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक भाग लेंगे। व्यापक चर्चा उपरांत कार्यक्रम रणनीति बनाई गई । 

बैठक में प्रमुख रूप से सचिव हरिशंकर पांडे, डीटीसी राकेश रतन पांडे, अजीता द्विवेदी, शशी गौतम, नीलू सोनी, मयूरिक त्रिपाठी, रजनीश तिवारी, सुधांशु कुमार सिंह, अवोध विद्यालय के संचालक राम सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में संपूर्ण लाकडाउन के दौरान बैंकों का समय बदल गया

MP SIDHI NEWS TEAM

भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

08 जून को प्रातः 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित, केवल सीमित गतिविधियों को रहेगी अनुमति,जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!