
आरबीआई (RBI) ने हाल ही में नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है जिसके बाद दो सरकारी बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (Fixed Deposit) पर दी जा रही अपनी ब्याज दरों में संशोधन किया है बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों में बदलाव किया है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बात करें तो न्यूनतम ब्याज दर 2.75% और अधिकतम ब्याज दर 5.15% है। यूको बैंक का न्यूनतम ब्याज दर 2.80% और अधिकतम ब्याज दर 5.60% है नई दरें 10 फरवरी से लागू हो गई हैं. इससे पहले भी कई बैंकों ने एफडी के दरों में बदलाव किया है।
यूको बैंक(UCO Bank)
अवधि नई ब्याज दर (%)
7 से 29 दिन 2.55 %
30 से 45 दिन 2.80 %
46 से 90 दिन 3.55 %
91 से 180 दिन 3.70%
181 से 364 दिन 4.40%
1 साल 5.10%
1 साल 1 दिन से 3 साल तक 5.10%
3 साल 1 दिन से 5 साल से कम 5.30%
5 साल और उससे ज्यादा 5.10%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India)
अवधि नई ब्याज दर (%)
7 से 14 दिन 2.75%
15 से 45 दिन 2.90%
46 से 90 दिन 3.25%
91 से 179 दिन 3.80%
180 से 364 दिन 4.25%
1 साल से 2 साल से कम 5.00%
2 साल से 5 साल से कम 5.10%
5 साल से 10 साल 5.15%
गौरतलब है कि हाल ही में देश के कई प्रमुख बैंकों जैसे- एसबीआई 1 साल की FD पर ब्याज की दर को 5 से बढ़ाकर 5.10% कर दिया था, वहीं एचडीएफसी बैंक , कोटक महिंद्रा बैंक आदि ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।
