25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्यसीधी दपर्ण

सीधी सिंगरौली मार्ग पर हुआ बस हादसा, 12 घायल, तीन गंभीर

हनुमना से वैढ़न आ रही यात्रियों से भरी बस थाना क्षेत्र के कर्थुआ फोरलाइन रोड में पलट गई, इस हादसे में बस में सवार लगभग 12 यात्री घायल हो गए, बताया जा रहा है कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि 9 लोगों का उपचार देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है बस में कुल 25 यात्री सवार थे।

सैफ ट्रेवेल बस क्रमांक (एमपी 17-पी 0977) हनुमना से यात्रियों को लेकर सिंगरौली वैढ़न की ओर आ रही थी, तभी आगे चल रही प्रिंस बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बस जियावन थाना क्षेत्र कर्थुआ फोरलाइन रोड में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 25 सवारियां थीं हादसे में करीब 12 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं सीधी-सिंगरौली की सांसद रीती पाठक, सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र कुमार सिंह, देवसर एसडीएम, देवसर तहसीलदार, जियावन थाना प्रभारी पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए देवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है दुर्घटना में घायल तीन गंभीर सवारियों को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बीते 2 मार्च को देवसर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था जिसमें देवसर मुख्य मार्ग पर एक बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी थी जिसमें 35 से ज्यादा यात्री घायल हो गये थे। सिंगरौली में दिन-प्रतिदिन गड्ढों में तब्दील सड़क आधी-अधूरी बदहाली सड़क के कारण हादसे होते जा रहें है। लम्बे समय से अपनी हालत पर आंसु बहा रहा सीधी सिंगरौली मार्ग अब आये दिन दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। 

देवसर एसडीओपी श्रीमती प्रियंका पाण्डेय का कहना है कि उक्त हादसा सैफ बस द्वारा प्रिंस बस को ओवरटेक करने के कारण हुआ है। बस में कुल 25 यात्री सवार थे जिसमें से 12 लोग घायल हैं। तीन गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि 9 यात्रियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर में किया जा रहा है।

Related posts

मध्यप्रदेश में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में आए 72 केस,प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 360

MP SIDHI NEWS TEAM

08 जून को प्रातः 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित, केवल सीमित गतिविधियों को रहेगी अनुमति,जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

गृहमंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचे 10 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस ने फिर की ये कार्रवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!