29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

जब युवती ने पुलिस के सामने ही सरेराह कार सवार युवक को जड़ा थप्पड़

भोपाल के भारत टॉकीज चौराहे पर एक युवती ने कार चालक को सरेराह पुलिस के सामने थप्पड़ जड़ दिया। कार के आगे के कांच पर पुलिस लिखा हुआ था। कार युवती की स्कूटी से टच हो गई थी। गुस्से में महिला ने बीच रोड ही कार को रुकवा लिया। कार ड्राइव कर रहा युवक बाहर निकलकर आया। महिला ने पहले तो उसे धक्का दिया, इसके बाद पुलिस के सामने ही तमाचा जड़ दिया। कार के शीशे पर पुलिस लिखा था, युवक हैरान परेशान था युवक की माने तो उसकी गाड़ी थप्पड़ मारने वाली युवती की गाड़ी से टच नहीं हुई थी, लेकिन उसके बावजूद उस युवती ने उस पर हाथ उठाया, वो भी पुलिस की मौजूदगी में।

बताया जा रहा है कि  मामला शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे भोपाल टॉकीज चौराहे के पास का है। युवक अपनी कार से इस रास्ते से गुजर रहा था कि तभी अचानक सड़क पर पैदल चल रही तीन महिलाओं ने युवक को रुकने का इशारा किया। कार चला रहे युवक को लगा कि महिलाएं उसे रुकने के लिए कह रही हैं। वह कार सड़क किनारे लगाने लगा। तभी वहां से गुजर रही युवती की स्कूटी से उसकी कार टच हो गई। महिला गिरने से बची। इसके बाद महिला ने युवक को कार से निकालने का इशारा किया, इसी बीच चौराहे पर खड़े पुलिस कर्मी ने नजारा देखा तो वह भी दौड़ कर युवती और कार चालक के पास पहुँच गए लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही युवती युवक पर जोर-जोर से चिल्लाने लगी और फिर देखते ही देखते उसने युवक को जोरदार तमाचा जड़ दिया, हालांकि घटना की रिपोर्ट दोनों ही पक्षों ने दर्ज नहीं करवाई और मौके से कुछ देर बाद अपने अपने घर को रवाना हो गए। पुलिस ने ही दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

Related posts

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

अब बिना मास्क बसों में नो एंट्री, लापरवाही पर मालिक पर होगी कार्रवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 10वीं,12 वीं के परीक्षा को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, 10वीं का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जबकि 12वीं की हो सकती है परीक्षा….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!