29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेशमेरा विंध्य

कोरोना संक्रमण का कहर ! मैहर शारदा मां के मंदिर में लगा 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक ताला, चैत्र नवरात्र में नहीं होंगे दर्शन

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण का असर मंदिरों में भी देखा जा रहा है. मैहर स्थित शारदा मां के धाम में ताला लगा दिया गया है. इससे चैत्र नवरात्र में भक्तों को मां का दर्शन नहीं मिलेगा. यह फैसला मंदिर समिति की तरफ से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लिया गया है.

बीते वर्ष भी नहीं हुए थे दर्शन
मंदिर प्रशासन ने प्रवेश के पूर्व ही मंदिर में ताला जड़ दिया है. बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में मां शारदा का मंदिर पूरी तरह बंद रहेगा. ना तो भक्तों को प्रवेश मिलेगा और ना ही लोग मंदिर में जा सकेंगे. हालांकि मां की पूजा-अर्चना के लिए सुबह और शाम पुजारी जा सकेंगे.

दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु
मैहर स्थित शारदा मां के मंदिर में वैसे तो पूरे साल भक्तों का ताता लगे रहते हैं लेकिन नवरात्रि के चलते यूपी-बिहार हरियाणा, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों से भक्त मां शारदा के दर्शन करनेे आते।

चित्रकूट का अमावस्या मेला भी स्थगित
बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से चित्रकूट स्थित अमावस्या मेले को भी स्थगित कर दिया गया है. इस मेले का आयोजन 11 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होना था. लेकिन प्रशासन द्वारा इस मेले पर भी रोक लगा दी गई है. मध्य प्रदेश की सतना और उत्तरप्रदेश के चित्रकूट प्रशासन ने मिलकर यह कदम कोरोना संक्रमण के फैलते मामलों को देखकर उठाया है.

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर की स्टाफ नर्स को लापरवाही बरतने के आरोप में कलेक्टर ने किया निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला, विकासखंड व ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से वी.सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से बचाव के लिए विचार किया साझा

MP SIDHI NEWS TEAM

एक व्यक्ति को सागौन के 2 पेड़ कटाने के लिए करीब एक करोड़ 4 लाख का लगाया गया जुर्माना…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!