25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट जारी,इन वेबसाइट्स के जरिए देखें रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 3 अगस्त को कक्षा 10वीं का परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित करने जा रहा है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक ट्विटर पेज पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। परिणाम व्यक्तिगत और स्कूल-वार आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं, और स्कूल अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों को अपना रोल नंबर नहीं पता है, वे cbseresults.nic.in पर रोल नंबर फाइंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बोर्ड ने हाल में 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था और लाखों छात्र 10वीं कक्षा के परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। कोरोना महामारी के कारण इस पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद बोर्ड ने रिजल्ट का फॉर्मूला तैयार किया और रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी थी। स्कूलों से डाटा बुलवाला गया था और अब परिणाम जारी कर दिया गया। परीक्षाएं नहीं होने के कारण छात्रों को रोल नंबर जारी नहीं हुए थे। पिछले दिनों बोर्ड ने रोल नंबर जारी कर दिए थे। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें आने वाले दिनों में चुनिंदा विषयों की लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।

ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर जाएं।
  • यहां 10वीं रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें। जो नया पेज खुलेगा उस पर अपना रोलनंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  • अपनी जानकारी भरने के बाद इसे सबमिट कर दे।

एसएमएस के जरिए ऐसे देखें अपना परिणाम

  • 10वीं का परिणाम एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। 
  • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
  • एक एसएमएस टाइप करें: cbse10<स्पेस>रोल नंबर<स्पेस>जन्मतिथि<स्पेस>स्कूल नंबर<स्पेस>सेंटर नंबर।
  • अब इसे 7738299899 पर भेज दें।
  • छात्र कुछ ही मिनटों में अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से अपना सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2021 प्राप्त करेंगे।

डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं 10वीं का परिणाम

  • डिजिलॉकर में खाता बनाने के बाद, वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाएं और इन चरणों का पालन करें:
  • ‘एजुकेशन’ सेक्शन पर जाएं और ‘सीबीएसई’ पर क्लिक करें।
  • सीबीएसई दसवीं कक्षा की मार्कशीट या प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के विकल्प का चयन करें।
  • एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी। अपने कक्षा 10वीं रोल नंबर और अन्य विवरण का उपयोग करें।
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबमिट करें

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं अपना रोल नंबर

  • सीबीएसई कक्षा 10वीं का रोल नंबर डाउनलोड करने के लिए,
  • cbse.gov.inपर जाएं
  • नीचे स्क्रॉल करें, ‘रोल नंबर फाइंडर 2021’ ढूंढें और क्लिक करें।
  • सर्वर चुनें (सर्वर 1 या 2)।
  • ‘जारी रखें’ पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा चुनें – कक्षा 10वीं।
  • अपना नाम, जन्म तिथि, माता का नाम और पिता का नाम दर्ज करें।
  • अपना सीबीएसई कक्षा 10वीं रोल नंबर खोजने के लिए ‘खोज डेटा’ पर क्लिक करें।

सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2021: असंतुष्ट छात्रों के लिए यह है विकल्प


सीबीएसई 10वीं परिणाम 2021 जारी होने के बाद, जो छात्र cbse.nic.in 2021 के मूल्यांकन मानदंड से प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे बाद में सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की सटीक तारीखों की घोषणा बोर्ड द्वारा जल्द की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 12 बजे सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related posts

आज 7359 कोरोना पॉजिटिव, इंदौर-भोपाल में ज्यादा केस, 15 दिनों में 79 की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

भिंड में ग्वालियर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ : ग्वालियर से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

1 से 10वीं तक के छात्राओं के लिए बड़ी खबर, 20 फरवरी से शुरू होगा कार्यक्रम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!