27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

पुलिस ने निकाली सड़क पर फरार बलात्कारीयों की जुलूस

बीते दिनों नीमच (Neemuch) जिले से दुष्कर्म की खबर सामने, जिसके आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मामला सिंगोली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, कुछ दिन पहले फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इस मामले में पीडिता ने 2 आरोपियों का नाम बताया था। जिन्हें सिंगोली पुलिस ने 25 मई बुधवार को गिरफ्तार कर के सड़क पर जुलूस निकाला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 22 मई को सिंगोली निवासी एक महिला की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सिंगोली में अपराध पंजीबद्घ कर मामले में आरोपी शाहरुख (पिता जमील मेव) और अमन (पिता भूरा मंसूरी) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लेकर बुधवार को पुलिस दोनों आरोपियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए स्थानीय शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई।आरोपियों को हथकड़ी में बाँधे पुलिस थाने से स्वास्थ्य केन्द्र तक पैदल चलाकर ले जाया गया। जिन्हें देखने के लिए तिलस्वां चौराहे पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इस दौरान थाना प्रभारी रमेश चन्द्र डांगी स्वयं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थे।

Related posts

पूजा हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, कंपनी कमांडर पति के सामने ही बनाई गई थी हत्या की प्लानिंग, पति गिरफ्तार….

MP SIDHI NEWS TEAM

राजस्थान,उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से यात्री बसों के आवागमन पर लगी पाबंदी हटी,अभी महाराष्ट्र से बंद रहेगा आवागमन

MP SIDHI NEWS TEAM

दमोह के जैन मंदिर में चोरी के आरोपितों को पांच लाख की नकदी सहित सतना जीआरपी ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!