27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

बूथ विस्तार अभियान की शानदार सफलता के बाद समर्पण निधि में जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता -राजेंद्र शुक्ला

 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, रीवा विधायक एवं समर्पण निधि के संभागीय प्रभारी राजेंद्र शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता तथा धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला समर्पण निधि के प्रभारी ब्रिज बिहारी लाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेंद्र नाथ मिश्रा एवं कमला महाविद्यालय के संचालक नीरज शर्मा के विशिष्टआतिथ्य में कमला महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुई। 

अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात समर्पण निधि के संभागीय प्रभारी राजेंद्र शुक्ला ने बूथ विस्तारक अभियान की शानदार सफलता की बधाई देते हुए कहा कि 11 फरवरी से समर्पण निधि के लक्ष्य की पूर्ति हेतु सभी स्तर के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जुटे। समर्पण निधि पार्टी की सेवा है। इसलिए स्वयं आगे आकर अपना विशिष्ट योगदान सभी को करना है। कोई भी कार्यकर्ता इस अभियान से अछूता न रहे, यह हमारी जिम्मेवारी है। जिले के 1035 बूथों में इसे अभियान के रूप में चलाना है।

कार्यालय, कार्यकर्ता और कोष पार्टी का आधार – इंद्र शरण

भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ता, कार्यालय और कोष अति आवश्यक अंग होता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण हमारी भूमिका भी बड़ी है। इसलिए संगठन निधि के कार्यक्रम में लक्ष्य निर्धारित कर, लक्ष्य की पूर्ति हेतु जुटना है। वही समर्पण निधि के जिला प्रभारी और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व्रिज बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के दम पर हम लक्ष्य अवश्य पूरा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, अनिल पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी और एसआईटी कॉलेज के संचालक दीपक गुप्ता, जिला मंत्री लवकेश सिंह को समर्पण निधि का जिला सह प्रभारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक पटेल ने एवं आभार प्रदर्शन अंजू पाठक ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचन्द्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, बद्री मिश्रा, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, रमेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र मणि दुबे, निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, लोरिक प्रसाद यादव, राकेश मौर्य, आगा मनसूर अली खान, मण्डल अध्यक्षों में धर्मेंद्र शुक्ला, संजय सिंह चौहान, रजनीश शुक्ला, राजेश्वर पटेल, कृष्ण लाल पयासी, सूर्य प्रताप सिंह, सुखनंदन पटेल, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रवीण तिवारी, विक्रांत सोनी, अक्षय तिवारी, निशा सिंह चौहान, अन्नू पाण्डेय, संदीप द्विवेदी, विभा शर्मा, कंचन केशरी, महिमा तिवारी,मीनाक्षी मिश्रा, पूजा जायसवाल, मुनीन्द्र शुक्ला, गणेश पाठक, आशीष चौबे सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

सीधी पुलिस के प्रयास से चिटफंड कंपनियों में ग्रामीणों के फसे करोड़ों रुपयों का मूलधन आज मिला वापस,महगाई को लेकर प्रभारी मंत्री का बेतुका बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

23 जिंदा लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजना से निकाले पैसे, सरकार ने दिए जांच के आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

युवक द्वारा मृत परिजन का शव मांगने पर सीएमओ ने की मारपीट, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!