25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

हाईकोर्ट के स्टेनो पर पत्नी ने लगाए गंभीर और सनसनीखेज आरोप

जबलपुर हाईकोर्ट में पदस्थ स्टेनो पर पत्नी ने गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए है, पत्नी का आरोप है कि उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी, कम दहेज लाने की वजह से उसका पति हैवान बन गया और  उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के लिए अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। पत्नी ने गोरखपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि समस्तीपुर बिहार निवासी व वर्तमान में जबलपुर हाईकोर्ट में पदस्थ स्टेनो के पद पर है।

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई, तो पति ने की हैवानियत 

नवविवाहिता का कहना है कि पति उससे मायके से दो लाख और कार लाने की डिमांड करता है, जब उसके परिजनों ने यह सब देने में असमर्थता जताई तो पति उसके साथ हैवानियत करने लगा।  स्टेनो पति अक्सर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। मना करने पर मारपीट करता। उसने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। मजबूर होकर वह थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। गोरखपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक कृत्य का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

Related posts

ट्यूशन फीस के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

नकली रेमडेसिविर मामले की सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना

MP SIDHI NEWS TEAM

प्यार में पागलपन नदी के पुल से कूदे मौसी और भांजा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!