29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

दमोह में लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का किया विरोध, तख्तियां दिखाकर पूछा- चुनाव में नहीं है कोरोना?

दमोह। कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर एक ओर जहां प्रदेश के कई शहरों में लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसे कदम उठाए गए हैं, वहीं सरकार के इन फैसलों का कई स्थानों पर जनता विरोध भी कर रही है। ऐसा ही विरोध का सामना दमोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को करना पड़ा।दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार की शाम दमोह के उमा मिस्त्री तलैया पर एक चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे. यहां पहले से खड़े टेंट हाउस एसोसिएशन, डीजे संचालक समेत शादी कार्यक्रम से रोजगार पाने वाले लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करने की बात कहकर नारेबाजी की।

विरोध के दौरान लोगों ने चुनाव में नहीं है कोरोना, शादी विवाह में है रोना, चुनाव का बहिष्कार, पेट पर पड़ रही मार जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां भी मुख्यमंत्री को दिखाईं.

हालांकि इस दौरान टेंट कारोबारियों को वहां से हटाने के लिए पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ीं। वहीं दमोह कोतवाली थाना प्रभारी एचआर पांडे ने कहा कि टेंट कारोबियों को सभा स्थल से हटाने के लिए किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया है. वहीं, दमोह में लॉकडाउन नहीं लगाने को लेकर सरकार का कहना है कि हमारे कार्यक्षेत्र में नहीं है. चुनाव आयोग तय करेगा क्या करना है.

Related posts

सोशल मीडिया में हुई दोस्ती और फिर प्यार में युवक ने दी जान, ताज्जुब की कभी प्रेमिका से मिला ही नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

रतलाम होमगार्ड ऑफिस में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,रिश्वत लेते बड़े बाबू को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

सावन में प्रजा का हाल जानने शहर में निकले बाबा महाकाल, चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश रूप में दिए दर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!