20 C
Madhya Pradesh
November 8, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

पंचायती राज दिवस पर युवा मोर्चा ने जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा द्वारा भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडे के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को साल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

पंचायती राज से ही रामराज्य – इंद्र शरण

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा राज में पंचायती राज व्यवस्था रामराज्य की कल्पना को साकार कर रही है। वही मोर्चा के अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने पंचायती राज व्यवस्था को महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने वाली बताते हुए मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत किया।

सम्मानित किये जाने बालों में प्रमुख रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू केसरी, पूर्व उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान, रामप्रसाद बैश्य, सरपंच देव कुमार सिंह चौहान, कृष्ण लाल पयासी, गीता तिवारी, आनंद बिहारी मिश्रा, दिनेश कुमार गुप्ता, रामकुमार साहू, अनीता चौरसिया, गजेंद्र सिंह, पुनीत पांडे, सुरेन्द्र मणि दुबे, अक्षय तिवारी, चंद्रपाल सिंह उईके, अखिलेश कुमार पांडे, संदीप सिंह गहरवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार शुक्ला एवं आभार प्रदर्शन विक्रमादित्य मिश्रा ने किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल और मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।

Related posts

4 से 9 जनवरी तक सीधी में आयोजित होगा महाउर नाट्य एवं विंध्य अंतर्रष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

MP SIDHI NEWS TEAM

सेल्फी प्वाइंट से टोक्यो ओलंपिक खेलने गए खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह -इन्द्रशरण

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्राम पंचायत हनुमानगढ़ को नगर पंचायत बनाए जाने की उठी मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!