20.1 C
Madhya Pradesh
November 8, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

SBI के शुद्ध प्रॉफिट में बढ़ोतरी , बैंक ने दी जानकारी

शनिवार यानी आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जानकारी दी कि इस वित्त वर्ष एसबीआई के तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ  में 62 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है । इसी के साथ तीसरी तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 8,432 करोड़ तक पहुंच चुका है। बता दें की ,  एसबीआई भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है।

शेयर बाजार की जानकारी साझा करते हुए एसबीआई ने बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर से दिसंबर के बीच कंपनी का शुद्ध लाभ अब तक सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।  एक साल पहले जहां कंपनी का प्रयोग pure profit 5,196 करोड़ रुपए का था,  तो वहीं इस वर्ष 8,432 करोड़ तक पहुंच चुका है । जिसके साथ बैंक ने तीसरी तिमाही में 62. 27  फीसदी प्योर प्रॉफिट को देखा जा सकता है।

बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कंपनी की कुल आय में भी काफी मुनाफा हुआ है । एसबीआई क कुल आय बढ़कर 78,352 करोड रुपए हो चुका है , जो पिछले वर्ष 75,981 करोड़ था। इसी के साथ एनपीए(NPA) में हल्की गिरावट दर्ज की गई । इस साल 4.5 फ़ीसदी एनपीए दर्ज किया गया , जो कि एक साल पहले 4.77 फ़ीसदी था। बता दें कि बैंक का पीसीआर(PCR) प्रावधान कवरेज अनुपात करीब 89 फीसदी रहा ।

Related posts

सरकार का बड़ा फैसला, इन राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

CBSE 12th बोर्ड परीक्षा की तिथियां 1 जून को कि जाएगी घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

4 घंटे बाद एनसीबी दफ्तर से निकलीं अनन्या पांडे, ड्रग्स केस में लगातार दूसरे दिन हुई पूछताछ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!