32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
खेतीमध्यप्रदेश

किसानों के लिए बड़ी खबर, आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है।आज शनिवार 5 फरवरी 2022 से गेहूं, चना, सरसों और मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जो 5 मार्च 2022 तक चलेगी। वही इस बार गेहूं खरीदी  का तरीका बदल गया है।इसके तहत अब छन्ना लगाकर गेहूं की खरीदी और अंगूठे के निशान से किसानों की पहचान होगी।

इतना ही नहीं किसान किस सेंटर और किस तारीख को उपज लेकर आएंगे और बेचेंगे, इसको चयन करने की भी सुविधा मिलेगी।इसके लिए वे रजिस्ट्रेशन के समय इन दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए 50 रुपए फीस तय की गई है।ध्यान रहे कि पिछले वर्ष का रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा, किसानों को नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा।किसान कियोस्क और लोक सेवा केंद्र पर ₹50 फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील सहित संचालित सुविधा केंद्र पर गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के पात्र होंगे। इसके अलावा लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे पर भी किसान रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। वहीं मोबाइल से रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट www.mpeuparjan.ni पर सकते है। राज्य शासन की तरफ से एक क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य 1937 रुपय रखा गया है। इसी कीमत पर इस वर्ष सरकार गेहूं की खरीदी करेगी।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रिय किसान भाईयों, 05 फरवरी से मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिए पंजीयन प्रारंभ होने जा रहे हैं।मेरा सभी किसान भाईयों से आग्रह है कि आप अपने निकट स्थित पंजीयन केंद्र जाकर पंजीयन अवश्य करा लें।

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

  • किसानों को पंजीयन कराते समय जमीन की बही, आधार कार्ड, बैंक पासबुक,बैंक एकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
  • किसान आधार व बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट कराएं। सभी जगह एक ही मोबाइल नंबर होना जरूरी।
  • किसान का पंजीयन उसी स्थिति में होगा, जब भू.अभिलेख में दर्ज खाते खसरा आधार कार्ड का मिलान हो।
  • उपार्जन पंजीयन एवं फसल बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र, तिथि एवं टाइम स्लॉट चयन करने की समयावधि भी जारी की गई है।
  • इस साल किसानों को मोबाइल पर उपज खरीदी का मैसेज नहीं मिलेगा।
  • फसल बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र तिथि एवं समय स्लॉट का चयन के लिए अवधि 7 से 20 मार्च तक नियत की गई है।

किसान ऐसे कर सकते है पंजीयन

  1. गेहूं खरीदी प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले किसान www.mpeuparjan.nic.in पर जाएं।
  2. किसानों को दो विकल्प मिलेंगे खरीफ और रबी फसल।
  3. रबी 2022 के विकल्प पर क्लिक करें और फिर एक नया विंडो ओपन होगा।
  4. नए विंडो में दो ऑप्शन-पहला ऑप्शन पर किसान पंजीयन आवेदन सर्च की लिंक खुलेगी उस पर क्लिक करें।
  5. खाता, खसरा नंबर, आधार नंबर बैंक खाता संख्या अधिक जानकारी प्रविष्ट करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर सबमिट करें। किसान की पंजीयन पूरी हो जाएगी।

Related posts

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव; मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई होगी, चुनाव को लेकर जानिए क्या हुआ आज दिन भर

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण का कहर ! मैहर शारदा मां के मंदिर में लगा 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक ताला, चैत्र नवरात्र में नहीं होंगे दर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में अब 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू, मुख्यमंत्री ने कहा, कड़ाई से हो पालन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!