27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

खरगोन दंगों पर सीएम शिवराज के तीखे तेवर, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, की जाएगी कड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों का कोई स्थान नहीं है, दंगाई चिन्हित कर लिए गए है और केवल कार्रवाई का मतलब जेल भेजना नहीं जिनने पत्थर चलाए संपत्ति को नुकसान पहुचाया, उन्हे दंड दिया जाएगा, साथ ही सार्वजनिक संपत्ति हो या निजी जितना नुकसान हुआ उसकी वसूली भी दंगाइयों से की जाएगी

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा पर हुए पथराव की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है उन्होंने कहा है कि प्रदेश की धरती पर दंगाइयों का कोई स्थान नहीं है, घटना में शामिल दंगाइयों को चिन्हित कर लिया गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि-  पूरे प्रदेश में रामनवमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया, लेकिन खरगौन में दुर्भागायपूर्ण घटना हुई है, दंगाई छोड़े नहीं जायेगे, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों का कोई स्थान नहीं है, दंगाई चिन्हित कर लिए गए है और केवल कार्रवाई का मतलब जेल भेजना नहीं जिनने पत्थर चलाए संपत्ति को नुकसान पहुचाया, उन्हे दंड दिया जाएगा, साथ ही सार्वजनिक संपत्ति हो या निजी जितना नुकसान हुआ उसकी वसूली भी दंगाइयों से की जाएगी,नुकसान का आकलन करके वसूली की जाएगी, किसी दंगाई को छोड़ेगे नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, रविवार को खरगोन के तालाब चौक और तवड़ी इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने इमलीपुरा क्षेत्र समेत कई जगहों पर पथराव कर दिया। वही तालाब चौक, भावसार मोहल्ला व गोशाला मार्ग पर कई घरों और वाहनों के साथ सराफा क्षेत्र में कुछ दुकानों में आग लगा दी गई। गोशाला मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़ की गई।इस दौरान उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल बम भी फेंके गए। हालात काबू करने पहुंचे एसपी सिध्दार्थ चौधरी पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया, इस दौरान उन्हें पैर में गोली लगी है।

Related posts

प्रदेश सरकार विधि विशेषज्ञों से कर रही परामर्श,भाजपा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है,OBC आरक्षण पर सरकार का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी : बड़ी खबर पत्रकार व रंगकर्मियों के साथ हुई घटना पर सीधी कोतवाली TI संस्पेंड और सब इन्स्पेक्ट लाइन अटैच

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक,ज्यादा कोरोना संक्रमण वाले राज्यों में लॉकडाउन लगाने पर हो सकता है विचार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!